Babar Azam पर चढ़ा WWE का खुमार, बीच मैच में आजम खान पर आजमाया ये पैतरा, Watch Video!

Pranjal Srivastava
Published On:
Babar Azam

Pakistan Team फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज जारी है। इस सीरीज में 2 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें काफी लंबे समय के बाद Azam Khan को भी मौका दिया गया है। आजम खान एक लंबे समय के बाद पाकिस्तान की तरफ से खेलते नजर आ रहे हैं। हालांकि दोनों ही मुकाबलों में आजम खान के प्रदर्शन ने सभी को निराश किया है।

दरअसल, जहां पहले टी20 में आजम खान के बल्ले से महज 10 रन निकले, तो वहीं दूसरे टी20 में वो महज 2 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। इतने लंबे समय के बाद टीम में वापसी से सभी को ये उम्मीद थी कि आजम खान कुछ कमाल करके दिखाएंगे। हालांकि वो अबतक ऐसा कर पाने में असफल रहे है, जिसके कारण उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं इस आलोचनाओं के दौर के बीच Azam Khan का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें Babar Azam और आजम खान एक साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। मजेदार बात यह है कि इस वीडियो में मैच के बीच बाबर आजम साथी खिलाड़ी आजम खान पर WWE का पैतरा आजमाते नजर आ रहे हैं।

Azam Khan पर WWE पैतरा इस्तेमाल करते नजर आए Babar Azam

बता दें कि इस वीडियो में बाबर आजम विकेट मिलने की खुशी में आजम खान के साथ एक अलग ही अंदाज में सेलिब्रेज करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाबर, आजम खान के पास गए तो उन्होंने एक लंबी छलांग लगाते उन्हें धक्का देने की कोशिश की। इस दौरान आजम ने भी जंप करने की कोशिश की, लेकिन ज्यादा वजन होने की वजह से वह ज्यादा ऊपर तक नहीं उछल पाए। 

ऐसे में इस वीडियो को लेकर फैंस काफी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स वीडियो को लेकर आजम खान की आलोचना भी कर रहे हैं। दरअसल, आजम खान को उनके वजन के लिए ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि आजम खान का वजन करीब एक क्विंटल के आस-पास है। इसके कारण उन्हें पहले भी कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...