Pakistan Team के धाकड़ खिलाड़ी ने लिया रिटायरमेंट का फैसला! क्या हो सकती है वजह

Pranjal Srivastava
Published On:
Pakistan Team

पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज Haris Rauf बीते कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। एक समय में उनकी गेंदबाजी का खौफ स्टार बल्लेबाजों तक में देखने को मिलता था, लेकिन अब कुछ ऐसा समय आ गया है कि उन्हें विकेट कम मिलती है और कुटाई ज्यादा होती है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। रऊफ की गेंद पर जैसे बल्लेबाजों को कुटाई करने में कुछ ज्यादा ही आनंद आता था।

वहीं विश्व कप 2023 के बाद पाकिस्तान टीम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों का दौरा था, लेकिन रऊफ ने आखिरी समय पर वर्कलोड का हवाला देकर इस दौरे से अपना नाम वापस ले लिया था। हालांकि वो पाकिस्तान टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं गए और इस बीच Big Bash League 2023-34 में खेलते नजर आए। ऐसे में उनकी जमकर आलोचना हुई। अब इस बीच खबरें ऐसी आ रही हैं कि इन आलोचनाओं और खराब फॉर्म से परेशान होकर रऊफ ने रिटायरमेंट का प्लान बना लिया था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रहे हैं Haris Rauf

बता दें कि हारिस रऊफ फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद रऊफ सीधे न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में ही नजर आए हैं। गौरतलब है कि इस दौरे पर पाक टीम की अगुवाई Shaheen Afridi कर रहे हैं और रऊफ इस दौरे पर शानदार फॉर्म में भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने शुरूआती 2 मुकाबलों में 5 विकेट हासिल कर लिए हैं।

जाहिर है कि पाक टीम के लिए ये टी20 सीरीज 1 जून से होने वाले टी20 विश्व कप 2024 के मद्देनजर भी काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में ये भी देखना होगा कि रऊफ इस सीरीज में अपने प्रदर्शन से टीम में अपनी जगह पक्की कर पाते हैं या नहीं, क्योंकि बीते समय में विश्व कप 2023 के बाद एक समय ऐसा भी आया था, जब हारिस रऊफ ने रिटायरमेंट तक का प्लान बना लिया था।

दरअसल, वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद हारिस रऊफ ने वर्कलोड का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले लिया था। इसकी जानकारी उन्होंने इस मेगाटूर्नामेंट के दौरान ही कोच मिकी ऑर्थर को दी थी, जिसके बाद उन्होंने रऊफ को पाकिस्तान वापस जाने की भी सलाह दी थी। हालांकि उन्होंने ऐसा करने से इंकार कर दिया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से नाम वापस लेने के बाद रऊफ BBL 2023-24 में खेलते नजर आए, जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी।

उनके ऊपर नेशनल टीम को छोड़ निजी फायदे के लिए खेलने के आरोप तक लग गए थे। ऐसे में वह इस कदर दुखी हो गए कि उन्होंने रिटायरमेंट का फैसला तक कर लिया था। हालांकि उनके करीबियों और परिवार वालों ने जैसे तैसे उन्हें समझाया, जिसके बाद उन्होंने अपना फैसला वापस लिया था। ये भई बता दें कि इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई थी, बल्कि मीडिया रिपोर्ट्स में ही ऐसा कहा जा रहा था।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...