IND vs AFG: आखिरी ओवर में करीम जनत पर काल बनकर टूटे रोहित-रिंकू, एक ही ओवर में कूट डाले 36 रन

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs AFG

भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले को भी जीतकर 3-0 से सीरीज पर कब्जा कर लिया है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए और इसमें सबसे बड़ा योगदान भारतीय टीम के कप्तान Rohit Sharma और Rinku Singh का रहा।

रोहित ने जहां इस मुकाबले में शतकीय पारी खेली, तो वहीं रिंकू सिंह ने भी अर्धशतकीय पारी के साथ उनका बखूबी साथ निभाया। हालांकि इस बीच खास बात तो यह रही कि भारतीय टीम ने 24 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रोहित और रिंकू ने अपने दम पर ही सब संभाल लिया। वहीं पारी के आखिरी ओवर में रोहित और रिंकू ने रौद्र रूप धारण कर लिया और 20वें ओवर में 36 रन जोड़ दिए।

करीम जनत पर काल बनकर टूटे रोहित-रिंकू

बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान अफगान टीम से Karim Janat गेंदाबजी करने आए, लेकिन वो रोहित और रिंकू की ताकत को हल्के में ले गए। नतीजा ये रहा कि रोहित ने उनके ओवर की शुरूआत में ही पहली गेंद पर चौका जड़ दिया। वहीं इसके बाद दूसरी गेंद नो बॉल थी, लेकिन उसपर भी रोहित ने शानदार छक्का जड़ डाला।

इसके बाद फ्री हिट पर रोहित ने एक बार फिर छक्का ठोक दिया। वहीं तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर रोहित ने रिंकू को भी हाथ साफ करने का मौका दिया और उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए बची हुई 3 गेंदों पर लगातार 3 छक्के ठोक दिए। ऐसे में करीम जनत को आखिरी ओवर काफी भारी पड़ गया। रोहित और रिंकू ने इस आखिरी ओवर में कुल 36 रन ठोक दिए।

दूसरे सुपर ओवर में भारत ने जीता मैच

बता दें कि 213 रनों का लक्ष्य अफगानिस्तान के लिए काफी बड़ा था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मैच टाई करवा दिया। वहीं इसके बाद ये मुकाबला सुपर ओवर में खेला गया, जिसमें अफगानिस्तान ने पहले 16 रन बनाए। हालांकि इस दौरान भारतीय टीम ने भी 16 रन बनाकर सुपर ओवर भी टाई करवा दिया। ऐसे में मैच का फैसला करने के लिए दूसरा सुपर ओवर भी खेला गया। 

इस दौरान दूसरे सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 11 रन बनाए। हालांकि इसके जवाब में अफगान टीम का 1 रन के स्कोर पर ही 2 विकेट गिर गए। नतीजा ये रहा कि तीसरे मुकाबले में कड़ी मेहनत के बावजूद अफगानिस्तान को हार का सामना करना पड़ा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा East Zone, मुकेश-शमी के कहर के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Duleep Trophy 2026 – ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए ...

IND W vs HKC W
|

IND W vs HKC W : स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा

IND W vs HKC W – महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन से रौंदा

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी ...

Smriti Mandhana Record
|

Smriti Mandhana Record : सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचीं स्मृति मंधाना, 124 रन की पारी से बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Record – भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर 2026 की रात ऐसा इतिहास रच दिया, जिसका सपना ...

CPL
|

CPL : 39 गेंदों में शतक ठोककर Dasun Shanaka ने रचा इतिहास, Russell समेत इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

CPL – कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। ...

BCCI
|

BCCI : बड़ी बैठक से Ajit Agarkar रहे गायब, बढ़ी हलचल; क्या Chief Selector को मिलेगा एक्सटेंशन?

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 3 सितंबर को हुई हाई-लेवल मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...