U-19 World Cup 2024: आज बांग्लादेश से होगा भारतीय टीम का सामना, जानें कैसा रहा है पुराना रिकॉर्ड

Ankit Singh
Published On:
U-19 World Cup 2024

शुक्रवार यानी 19 जनवरी से U-19 World Cup 2024 की शुरूआत हो चुकी है और इस मेगाटूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला आज यानी शनिवार 20 जनवरी को भारत और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाला है। साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे इस मेगाटूर्नामेंट में भारतीय टीम के अभियान की शुरूआत ही बांग्लादेश से होने वाली है। ऐसे में आज का ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है।

इस मेगाटूर्नामेंट में भारतीय टीम की अगुवाई उदय सहारन कर रहे हैं, जो हर हाल में जीत के साथ ही अपने अभियान की शुरूआत करना चाहेंगे। हालांकि भारतीय टीम को बांग्लादेश को कम या कमजोर समझने की जरा भी गलती नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ऐसी गलती पहले भी भारतीय टीम पर भारी पड़ चुकी है।

फाइनल में बांग्लादेश से हार चुकी है भारतीय टीम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी भारत और बांग्लादेश की भिड़ंत कई बार देखी जा चुकी है। इसमें कोई शक नहीं है कि दोनों टीमों की भिड़ंत में भारतीय टीम का पलड़ा ज्यादा भारी रहा है, लेकिन विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में बांग्लादेश को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि U-19 वर्ल्ड कप में पहले भी बांग्लादेश भारतीय टीम को हरा चुकी है।

दरअसल, साल 2020 अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में भारत के सामने बांग्लादेश ही थी। सभी को यकीन था कि भारतीय टीम इस मुकाबले को आसानी से जीत लेगी। हालांकि बांग्लादेश ने फाइनल मुकाबले में बड़ा उलटफेर करते हुए भारतीय टीम को हरा दिया था। इस हार ने भारत का विश्व कप में पांचवी बार विश्व चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया था। यही वजह है कि बांग्लादेश को जरा भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है।

कहां देख सकते हैं लाइव मुकाबला?

बता दें कि अंडर-19 विश्व कप 2024 में भारत और बांग्लादेश का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देखा जा सकता है। इतना ही नहीं बल्कि इस मैच की स्ट्रीमिंग डिज़्नी+हॉटस्टार पर भी होगी, जहां आप फ्री में मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। बता दें कि ये मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोहर 1:30 बजे से शुरू होगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Arshdeep
|

Arshdeep : तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए खेलना चाहते हैं अर्शदीप, टेस्ट डेब्यू का इंतजार जारी; Duleep Trophy में दिखाया दम

Arshdeep – भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की नजरें अब टेस्ट क्रिकेट में जगह बनाने पर हैं। वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में ...

UAE
|

UAE : आसिफ खान पर 15 महीने का बैन, डोप टेस्ट में फेल होने के बाद ICC ने सुनाई सजा

UAE – पाकिस्तान में जन्मे और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले बल्लेबाज आसिफ खान मुश्किलों में घिर गए हैं। ...

AB de Villiers on Virat Kohli
|

AB de Villiers on Virat Kohli : सचिन से कोहली की तुलना पर एबी डिविलियर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरा मतलब कुछ और था

AB de Villiers on Virat Kohli – दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर को लेकर दिए ...

Sonal Dinusha
|

Sonal Dinusha : सोनल दिनुषा ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ दोनों पारियों में शतक जड़कर बनाए कई रिकॉर्ड

Sonal Dinusha – भारत के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुषा ने शानदार बल्लेबाजी करते ...

Kieron Pollard
|

Kieron Pollard : पोलार्ड ने फिर छीना बटलर से नंबर-1 का ताज, T20 क्रिकेट में बनाया बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Kieron Pollard – वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने एक बार फिर टी20 क्रिकेट में बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ...

IND vs SL
|

IND vs SL : भारतीय स्पिनर्स की नो-बॉल ने बढ़ाई चिंता, साईराज बहुतुले ने दिया गजब का सुझाव

IND vs SL -श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारतीय स्पिन गेंदबाजों की नो-बॉल ने टीम मैनेजमेंट की चिंता ...