Shoaib Malik ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस संग रचाई शादी, सानिया से नहीं हुआ है अबतक तलाक

Pranjal Srivastava
Published On:
Shoaib Malik

बीते लंबे समय से पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर Shoaib Malik और Sania Mirza के तलाक की खबरें सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा था कि दोनों जल्द तलाक लेने वाले हैं। हालांकि इन खबरों के बीच अब शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है।

दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं, जिसे देख सभी हैरान हैं, क्योंकि शोएब और सानिया के अलग होने की खबरें तो सभी को पता थीं, लेकिन सना जावेद से शादी की उम्मीद किसी को ना थी। ऐसे में भारत में शोएब को खूब ट्रोल किया जा रहा है।

Shoaib Malik ने रचाई तीसरी शादी

आपको बता दें कि बीते कुछ समय से मीडिया में ऐसी खबरें जरुर थीं कि शोएब मलिक और सना जावेद एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बीते साल शोएब ने सना जावेद को बर्थेडे विश करते हुए लिखा था कि ‘हैप्पी बर्थडे बडी’। इसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की चर्चा जोरों पर थी। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर ऑफिशियली कुछ नहीं कहा था।

हालांकि अब आखिरकार दोनों ने शादी रचा ली है। बता दें कि शोएब मलिक की ये तीसरी शादी है। उन्होंने सबसे पहले साल 2002 में आयशा सिद्दीकी से शादी की थी, लेकिन किसी वजह से दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने साल 2010 में भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से शादी रचाई। दोनों का एक बेटा भी है। वहीं अब सना जावेद से शोएब मलिक ने तीसरी शादी की है।

सानिया से नहीं हुआ है तलाक!

आपको बता दें कि शोएब और सानिया के तलाक को लेकर अबतक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। बीते दिनों सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिससे दोनों के अलग होने के आसार लग रहे थे। हालांकि अबतक तलाक को लेकर सानिया और शोएब दोनों में से किसी ने भी कुछ नहीं कहा है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...