माँ को नए साल पर सरप्राइज देने जा रहे थे पंत, आँखों देखि रिपोर्ट आयी सामने…

Published On:
Pant was going to surprise his mother on New Year

माँ को नए साल पर सरप्राइज देने जा रहे थे पंत- जैसा की हम सभी जानते है की भारतीय क्रिकेट के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषब पंत कार हादसे का शिकार हो गए है।  रुड़की के पास उनकी गाडी डिवाइडर से जा टकराई और उसमे आग लग गई।

फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।  एसपी ग्रामीण, हरिद्वार एसके सिंह ने पूरी घटना के बारे में विस्तार में जानकारी शेयर की है।  सुबह साढ़े पांच बजे एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। 

उन्हें रुड़की के सक्षम अस्पताल ले जाया गया और बाद में देहरादून स्थानांतरित कर दिया गया। वह कार चला रहे थे और अकेले थे। वह अपने रिश्तेदारों से मिलने रुड़की जा रहे थे। हादसा इसलिए हुआ क्योंकि वह नारसन से एक किलोमीटर आगे रुड़की की ओर जाते वक्त उन्हें नींद आ गई थी।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने क्रिकेटर ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने कहा की मैंने परिवार वाले और डॉक्टरों से बात की है। ऋषभ की हालत नियंत्रण में है और उनका स्कैन चल रहा है।

हम उनके ठीक होने पर सही से नजर रख रहे है। राजीव शुक्ला ने लिखा है की खिलाड़ी के हादसे और चोट के बारे में जानकर दुःख हुआ है।  वह टीम के लिए एक होनहार खिलाड़ी है। उन्हें बहुत जल्दी पिच पर आना चाहिए। 

यह भी पढ़े- Williamson को आउट करने के लिए Babar Azam ने चली थी ये चाल, कॉमेंटेटर्स भी लगे हंसने WATCH VIDEO

देहरादून के मैक्स अस्पताल के डॉक्टर आशीष याग्निक ने बताया- पंत हड्डी रोग विशेषज्ञ और प्लास्टिक सर्जन की निगरानी में हैं। उनकी हालत स्थिर है। उनकी जांच के बाद उनका विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा। इसके बाद हम अगला कदम उठाएंगे।

पंत कर से अपने घर जा रहे थे और हादसे के वक्त अकेले थे। हम्मदपुर झाल के पास उनकी मर्सीडीज कार नियंत्रण से बाहर होकर डिवाइडर से जा टकराई।  इसके बाद कार में आग लग गई और वे पलट गई। 

यह भी पढ़े- वहाब रियाज ने दिया बड़ा अपडेट, क्या यह खिलाड़ी पाकिस्तान के लिए 2023 विश्व कप खेलेंगे…

कार में आग लगने पर शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया।  उनके सिर और घुटने में चोट आयी है और अभी तक जान को खतरा नहीं है।  ऐसा बोला जा रहा है की खिलाड़ी माँ को सरप्राइज देने के लिए घर जा रहे थे। वह गुरुवार को ही दुबई से लौटे थे। नए साल पर पंत का परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान था।  

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...