गाड़ी चलाते वक्त हम क्यों बन जाते हैं खुदगर्ज, ऋषभ पंत को बचाने वाले फ़रिश्तो को सलाम…

Published On:
Why do we become selfish while driving

गाड़ी चलाते वक्त हम क्यों बन जाते हैं खुदगर्ज- भारतीय टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत आज दिल्ली देहरादून हाईवे पर एक भीषण दुर्घटना में घायल पाए गए।  जैसे ही उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई उसमे आग लग गई। इस दौरान कई गाड़िया कार के साथ से होते हुए निकल गई।

कुछ लोग जलती कार का वीडियो बनाते हुए निकल गए लेकिन कुछ ऐसे मसीहा भी थे जिन्होंने घायल खिलाड़ी को गाड़ी से निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया। 

आम तौर पर दिल्ली जैसे शहरों में इस तरह की दुर्घटना में दुर्घटनास्थल पर रुकते तक नहीं हैं। लेकिन ऋषभ की कार की दुर्घटना होने के बाद वहां से गुजर रहे लोग न केवल रुके बल्कि उन्हें कंबल ओढ़ाते दिखे।

यह लोग रोड के मसीहा थे और जिस तरह पंत का एक्सीडेंट हुआ उन्हें तुरंत गाड़ी से बाहर निकाला गया। यह वाकई में सलाम के काबिल है। सुबह के समय घटना के वक्त पंत की कार में जबरदस्त आग लग गई। 

इस घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे है।  वीडियो में कुछ लोग पंत को उठा रहे है और कंबल पहना रहे है।  आमतौर पर दिल्ली एनसीआर के लोग ऐसे समय पर मदद के लिए गाड़ी नहीं रोकते है।

यह भी पढ़े- केएल राहुल के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस दिन अपनी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी की मांग में भरेंगे सिंदूर

यहां तक की घंटों घायल लोग रोड पर पड़े रहते हैं। लेकिन पंत को बचाने के लिए लोग दौड़ पड़े। उन्हें उठाया और नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। दिल्ली-एनसीआर में इस वक्त काफी ठंड पड़ रही है तो लोगों ने पंत को ठंड से भी बचाया।

ऐसे लोगो को ही धरती का मसीहा कहा जाता है।  इनके काम से ये एक बार फिर से जाहिर हो गया की आज भी मानवता जिंदा है।  गौरतलब है की ऋषभ पंत बांग्लादेश से टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद देश लौटे थे। 

यह भी पढ़े- ‘KGF 3’ में हुई Hardik Pandya की एंट्री? रॉकी भाई संग फोटो शेयर कर किया खुलासा

वह नए साल पर अपनी माँ को सरप्राइज देने देहरादून जा रहे थे।  तभी पांच बजे के करीब उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई।  टक्कर होने के बाद गाड़ी में जबरदस्त आग लग गई। इस दुर्घटना के बाद कई दिग्गज खिलाड़ियों ने ट्वीट कर पंत के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की दुआ की है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...