ओवरस्पीड के चलते हुए पंत के कट चुके 2 चालान, ज़ुर्माना न भरने पर यूपी पुलिस ने भेजे थे नोटिस…

Published On:
UP police had sent notices for not paying the fine

ज़ुर्माना न भरने पर यूपी पुलिस ने भेजे थे नोटिस- भारत के दिग्गज क्रिकेटर ऋषभ पंत का शुक्रवार को दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जोरदार एक्सीडेंट हो गया।  सड़क पर डिवाइडर से गाड़ी टकराने के बाद खिलाड़ी को गंभीर चोटे आई।

इसके साथ साथ गाड़ी जलकर खाक हो गई। पंत का कहना था की झपकी आने के कारण उनका नियंत्रण खो गया और एक बड़ा हादसा हो गया। बीते दिनों इस खिलाड़ी के तेज गति से वाहन चलाने के कारण इस क्रिकेटर के उत्तर प्रदेश में 2 चालान कट चुके है। 

उत्तर प्रदेश पुलिस यातायात निदेशालय की ओर से ऋषभ पंत को चालान की राशि जमा करने के लिए नोटिस भी भेजे जा चुके हैं। इनके तहत इसी साल 22 फरवरी की रात 11:30 बजे ऋषभ पंत की मर्सिडीज कार (DL10CN1717) ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया था।

यह भी पढ़े- ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ और उर्वशी रौतेला ने खूबसूरत फोटो शेयर की,फैंस ने किया विरोध…

ओवर स्पीड में दौड़ती हुई कार रोड पर लगे हुए कैमरे में कैद हो गई।  इसको लेकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पंत के नाम पर 2 हजार रूपये का चालान भेजा गया।

यह चालान अभी भी पेंडिंग है। इसके अलावा बीते 25 मई की शाम 5 बजे एक बार फिर से पंत ने नियमों का उल्लंघन किया।  फिर दोबारा से इनके ऊपर 2000 रूपये चालान का नोटिस भेजा गया।

यह भी पढ़े- गाड़ी चलाते वक्त हम क्यों बन जाते हैं खुदगर्ज, ऋषभ पंत को बचाने वाले फ़रिश्तो को सलाम…

यूपी सरकार के परिवहन विभाग के अनुसार वाहन मालिक की ओर से फिलहाल दोनों ही चालानों की जुर्माना राशि जमा नहीं कराई गई है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...