Musheer Khan: एक भाई फ्लॉप…एक सुपरहिट, सरफराज खान पड़े फीके…तो भाई मुशीर ने जड़ दिया दोहरा शतक

Pranjal Srivastava
Published On:
Musheer Khan

बहुत लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राजकोट टेस्ट के दौरान Sarfaraz Khan का डेब्यू हुआ। इस मैच के दोनों पारियों में सरफराज फैंस की उम्मीदों पर उतरे। उन्होंने दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ा, जिसके बाद फैंस ने उनसे रांची टेस्ट में भी अच्छी पारी की उम्मीद लगा ली। हालांकि इस दौरान वो फ्लॉप रहे और 57 गेंद में महज 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

हालांकि दूसरी तरफ सरफराज के भाई Musheer Khan ने भारतीय टीम में एंट्री के सबूत पेश कर दिए हैं। दरअसल, मुंबई में रणजी ट्रॉफी के दौरान सरफराज के छोटे भाई मुशीर का जलवा देखने को मिला है। उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ जारी रणजी ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल मैच में दोहरा शतक जड़ते हुए अपनी ताकत का प्रदर्शन कर दिया है।

Musheer Khan ने जड़ा दोहरा शतक

गौरतलब है कि अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान भी मुशीर खान का बल्ला खूब चला था। उस समय भी वो काफी चर्चा में आए थे। वहीं अब उन्होंने एक बार फिर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर दिया है। दरअसल, रणजी ट्रॉफी में क्वॉर्टरफाइनल मैच में नाबाद 203 रन बनाकर उन्होंने एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

ऐसे में जाहिर है कि लगातार दमदार प्रदर्शन करने के साथ सरफराज की तरह ही मुशीर खान भी भारतीय टीम में एंट्री के लिए दरवाजा खटखटा रहे हैं। खास बात तो यह है कि मुशीर का ये दोहरा शतक तब आया, जब मुंबई को इसकी सख्त जरुरत थी। दरअसल, इस मैच के दौरान मुंबई ने महज 99 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि इसके बाद मुशीर खान ने दोहरा शतक लगाया और अपनी टीम को 384 रनों तक पहुंचाया।

दूसरे टेस्ट में Sarfaraz Khan रहे फ्लॉप 

बता दें कि जहां एक तरफ 18 वर्षीय मुशीर खान ने अपने बल्ले का जोर रणजी ट्रॉफी में दिखाया। वहीं भारतीय टीम में हाल ही में एंट्री मारने वाले सरफराज खान (मुशीर के भाई) का बल्ला रांची टेस्ट में जलवा नहीं बिखेर पाया। उनका डेब्यू तो 2 अर्धशतकीय पारियों के साथ काफी शानदार रहा। हालांकि इस टेस्ट मैच में सरफराज महज 14 रन बनाकर आउट हो गए। 

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...