Hardik Pandya ने इशारों ही इशारों में किसपर कसा तंज? बोलें – “अकेला कोई भी मैच नहीं जीता सकता”

Pranjal Srivastava
Published On:
Hardik Pandya

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya बीते लंबे समय से चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे थे। हालांकि अब आखिरकार उन्होंने अपनी चोट पर विजय पाकर मैदान पर वापसी कर ली है। हाल ही में उन्हें DY Patil Tournament में खेलते हुए देखा गया है। वहीं इस बीच हाल ही में हार्दिक पांड्या को यूट्यूबर अनुराग डोभाल के साथ एक शूट में देखा गया था।

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए हार्दिक ने कुछ ऐसा कह दिया जो सुर्खियों में छा गया है। दरअसल, हार्दिक ने किसी का नाम लिए बिना साफतौर पर कह दिया है कि क्रिकेट एक पूरी टीम का खेल है और अकेला कोई भी मैच नहीं जीता सकता है। एक खिलाड़ी से ज्यादा पूरी टीम महत्वपूर्ण होती है।

Hardik ने याद किया अपना पहला ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार

बता दें कि इस दौरान हार्दिक ने IPL के दौरान अपना पहला ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार भी याद किया। उस दिन पर बात करते हुए हार्दिक ने कहा कि, “मैं जब पहली बार आईपीएल में ‘मैन ऑफ द मैच’ बना था, तो मैंने सोचा कि पुरस्कार से जो पैसा हमें मिलता है वह व्यक्तिगत तौर पर जाता है। उस समय मुझे 10 लाख रुपये मिले थे और मैंने सोचा कि जो भी नकद इनाम होगा वह मुझे मिलेगा। फिर मुझे पता चला कि नकद इनाम टीम के बीच वितरित किया गया है।”

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हार्दिक पांड्या ने अपना पहला आईपीएल सीजन साल 2015 में खेला था। इस दौरान चेन्नई के साथ खेले गए एक मैच में हार्दिक पांड्या ने 8 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली थी। जिसके चलते हार्दिक को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला था।

वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही टीम से बाहर चल रहे थे Hardik Pandya

बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए Hardik Pandya चोटिल हो गए थे औऱ चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें उसी समय मैदान से बाहर ले जाया गया था। इसके बाद विराट कोहली ने उनके ओवर की बची हुई गेंदबाजी की थी। इसके बाद इस चोट के कारण वो अबतक टीम से बाहर ही चल रहे थे। हालांकि अब आखिरकार उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में वापसी कर ली है और मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...