PBKS vs DC Pitch Report: चंडीगढ़ में आज दिल्ली की टीम का सामना करेगी पंजाब, जानें पिच का पूरा मिजाज

Pranjal Srivastava
Published On:
PBKS vs DC Pitch Report

IPL 2024 के आगाज के बाद अब इस टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला आज शनिवार यानी 23 मार्च 2024 को खेला जाना है। इस मुकाबले में PBKS और DC की टीमें आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला दोपहर 3:30 से चंडीगढ़ के Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium में खेला जाएगा।

इस मुकाबले में जहां पंजाब किंग्स का दारोमदार Shikhar Dhawan के हाथों में है, तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई Rishabh Pant करने वाले हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच का ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है। ऐसे में आइए इस मुकाबले से पहले जान लेते हैं चंडीगढ़ स्टेडियम के पिच का मिजाज कैसा रहने वाा है –

PBKS vs DC Pitch Report: पहली बार चंडीगढ़ स्टेडियम कर रहा है IPL की मेजबानी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चंडीगढ़ का MYS International Stadium पहली बार आईपीएल मैच की मेजबानी करने वाला है। इस स्टेडियम में आईपीएल का ये पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस पिच की बात करें तो इसपर कुछ घरेलु मुकाबले खेले गए हैं, जिसके अनुसार इस पिच पर तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों को ही समान मदद मिलने की उम्मीद है। वहीं इस पिच पर बल्लेबाजों को रन निकालने में काफी मुश्किल होने वाली है।

ऐसे में पिच के इस मिजाज को देखते हुए ये उम्मीद लगाई जा सकती है कि PBKS और DC के बीच ये मुकाबला एक लो स्कोरिंग मैच होने वाला है। इस पिच पर खेले गए घरेलु टी20 मुकाबलों की बात करें तो अबतक इस पिच पर कुल 23 घरेलु टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 15 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने महज 8 मुकाबले ही जीते हैं। ऐसे में ये भी साफ हो गया है कि इस मुकाबले में टॉस की भूमिका काफी अहम होने वाली है।

दोनों टीमों की स्क्वाड (PBKS vs DC)

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्वातल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्श, ईशांत शर्मा, यश ढुल, मुकेश कुमार, हैरी ब्रूक, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक चिकारा.

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व टाइड, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कैगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, विद्वाथ कवरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, रिली रूसो

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...