RR vs LSG Pitch Report: जयपुर में आज राजस्थान से भिड़ेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, जानें पिच का मिजाज

Pranjal Srivastava
Published On:
RR vs LSG Pitch Report

IPL 2024 में आज रविवार यानी 24 मार्च को डबल हेडर मुकाबला होना है, जिसमें पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच दोपहर 3:30 बजे से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमों के लिए ये इस सीजन का पहला मुकाबला है, तो जाहिर तौर पर दोनों ही टीमें इसमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरूआत करना चाहेंगी।

इस मुकाबले में जहां RR की कप्तानी Sanju Samson के हाथों में है, तो वहीं LSG का दारोमदार KL Rahul संभाल रहे हैं। ऐसे में आइए इस मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि आखिर Sawai Mansingh Stadium के पिच का मिजाज कैसा है –

Sawai Mansingh Stadium की पिच रिपोर्ट (RR vs LSG Pitch Report)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए अनुकुल मानी जाती है। इस पिच पर तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स दोनों को ही फायदा मिलता है। आईपीएल इतिहास में केवल एक टीम ने इस स्टेडियम में 200 का आंकड़ा पार किया है और केवल एक बार किसी बल्लेबाज ने 100 का स्कोर बनाया है।

इस स्टेडियम की बाउंड्री भी काफी बड़ी रखी गई है, जिसके तहत बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट्स खेलना मुश्किल होता है। वहीं आंकड़ों की मानें तो इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है, क्योंकि शुरूआती ओवर्स में तेज गेंदबाजों को इस पिच पर विकेट मिलने की ज्यादा उम्मीद रहती है।

दोनों टीमों की स्क्वाड

Rajasthan Royals : संजू सैमसन, जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, आर अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, तनुष कोटियन, प्रसिद्ध कृष्णा , अवेश खान, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नंद्रे बर्गर

Lucknow SuperGiants : केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा। शेमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, कृष्णप्पा गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, डेविड विली, मोहम्मद अरशद खान।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...