CSK vs GT Head To Head: 5 बार हो चुका है चेन्नई और गुजरात का सामना, जानें आमने-सामने की भिड़ंत में कौन है आगे?

Pranjal Srivastava
Published On:
CSK vs GT Head To Head

आज मंगलवार यानी 26 मार्च को Chennai Super Kings और Gujarat Titans के बीच IPL 2024 का 7वां मुकाबला खेला जाना है। ये मुकाबला शाम साढ़े 7 बजे से चेन्नई के MA Chidambaram Stadium में खेला जाएगा।

दोनों टीमों के बीच का ये मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में पहले से ही 1-1 मुकाबला जीत चुकी हैं। ऐसे में इस मुकाबले से पहले आइए जानते हैं कि आखिर हेड-टू-हेड (CSK vs GT Head To Head) मुकाबले में कौन सी टीम बेहतर है –

Head To Head बैटल में कौन सी टीम है मजबूत?

आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस का आमना-सामना कुल 5 बार हुआ है, जिसमें से गुजरात का पलड़ा चेन्नई पर भारी रहा है। दरअसल, आपस में खेले गए 5 मुकाबलों में से GT ने 3 मुकाबले जीत रखे हैं, जबकि CSK के हाथ महज 2 ही जीत आ पाई है।

ऐसे में इन आंकड़ों से मुताबित इस मुकाबले में Gujarat Titans का पलड़ा भारी लग रहा है, लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि IPL 2023 के फाइनल में भी दोनों टीमों के आमना-सामना हुआ था, जिसमें चेन्नई ने गुजरात को हराकर खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में जाहिर तौर पर ये मुकबला काफी रोमांचक होने वाला है।

दोनों टीमों की फुल स्क्वाड

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, महेश थीक्षाना, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर। शेख रशीद, मोईन अली, निशांत सिंधु, मिशेल सैंटनर, अजय जादव मंडल, प्रशांत सोलंकी, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, आरएस हंगारगेकर, अरवेल्ली अवनीश

गुजरात टाइटंस: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, रविश्रीनिवासन साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन, मोहित शर्मा, शरथ बीआर, अभिनव मनोहर, नूर अहमद, मानव सुथार, मैथ्यू वेड, केन विलियमसन, शाहरुख खान, जोशुआ लिटिल, दर्शन नालकांडे, कार्तिक त्यागी, सुशांत मिश्रा, संदीप वारियर, जयंत यादव

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...