IPL 2024: पंजाब किंग्स के खिलाफ विराट कोहली ने रचा इतिहास, बचपन ने कोच ने भी की तारीफ

Pranjal Srivastava
Published On:
IPL 2024

IPL 2024 का रोमांच फिलहाल चरम पर है, जिसमें सभी टीमें पूरी ताकत के साथ एक-दूसरे का सामना कर रही हैं। इस बीच बीते दिन यानी 25 मार्च को टूर्नामेंट के 7वें मुकाबले में RCB और PBKS की भिड़ंत बेंगलुरू के M Chinnaswamy Stadium में हुई। इस रोमांचक मुकाबले में RCB ने 4 विकेट से पंजाब को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की।

इस मुकाबले के हीरो रहे Virat Kohli, जिन्होंने शानदार 77 रनों की पारी खेली। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से भी नवाजा गया। वहीं इस पारी के साथ ही कोहली ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया। तो आइए जानते हैं कि आखिर कोहली ने कौन सा कारनामा अपने नाम दर्ज किया है।

Virat Kohli ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली ने इस मुकाबले में 49 गेंदों का सामना करते हुए 77 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के भी शामिल हैं। वहीं इस पारी के साथ विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 100 बार 50+ रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं इस पारी के साथ ही कोहली ने ये भी साबित कर दिया है कि वो अब अपने बेहतरीन फॉर्म में लौट चुके हैं।

विराट के बचपन के कोच ने की तारीफ

विराट कोहली की इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से भी नवाजा गया और साथ ही उनकी इस उपलब्धि के लिए क्रिकेट एक्सपर्ट से लेकर सभी ने उनकी तारीफ की। वहीं विराट की इस उपलब्धि पर उनके बचपन के कोच ने भी प्रतिक्रिया जाहिर की है। दरअसल, कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने इंस्टाग्राम पर कोहली की पारी की सराहना करते हुए तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा है – “उनका बल्ला बोलता है।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Pant
|

Pant : चोट के बाद मैदान पर लौटते ही ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, गिलक्रिस्ट को पछाड़कर

Pant – भारतीय स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन एक बार फिर मैदान ...

Australia vs Bangladesh
|

Australia vs Bangladesh : दो दिन में खत्म हुआ टेस्ट, पिच पर नहीं बल्लेबाजों पर बरसे पैट कमिंस, लाबुशेन को भी दी नसीहत

Australia vs Bangladesh – ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला महज दो दिन के अंदर खत्म हो ...

WTC
|

WTC : पंत ने WTC में रचा इतिहास, जडेजा को पछाड़कर बने भारत के नंबर-1 बल्लेबाज

WTC – श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में ऋषभ पंत का बल्ला एक बार फिर जमकर बोला। मैच के ...

Yuzvendra Chahal
|

Yuzvendra Chahal : चहल ने किया ‘Gen Z’ वाला 6-7 सेलिब्रेशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Yuzvendra Chahal – भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों इंग्लैंड में प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। वह नॉर्थम्पटनशायर के लिए वनडे क्रिकेट के ...

Rishabh Pant
|

Rishabh Pant : पंत के हाथ से फिसला इतिहास रचने का मौका, श्रीलंका में भारतीय विकेटकीपर के टेस्ट शतक का इंतजार बरकरार

Rishabh Pant – ऋषभ पंत के पास श्रीलंका की धरती पर इतिहास रचने का शानदार मौका था, लेकिन एक खराब शॉट ने उनके हाथ ...

Pant
|

Pant : पंत ने मार्क बाउचर को पछाड़ा, अब गिलक्रिस्ट-धोनी के खास रिकॉर्ड पर नजर

Pant – भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में ...