IPL 2024: अब कमर तक की गेंद को नहीं माना जाएगा नो बॉल, BCCI जल्द लागू करेगी ये नया नियम

Pranjal Srivastava
Updated On:
IPL 2024

IPL हो या फिर इंटरनेशनल मुकाबले, कमर से ऊपर फुलटॉस के कारण नो-बॉल कॉल ने अक्सर ही विवाद खड़े किए हैं, जिसपर कई बार एक्सपर्ट्स के बीच बहस तक छिड़ चुकी है। ऐसे में बीसीसीआई (BCCI) ने कमर से ऊंची फुलटॉस गेंदों का मूल्यांकन करने के लिए एक नई तकनीक विकसित की है, जिसे बहुत जल्द ही लागू भी किया जा सकता है।

BCCI जल्द लागू करेगी ये नया नियम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि TOI के सुत्रों के हवाले से खबर दी गई है कि बीसीसीआई (BCCI) ने कमर से ऊंची फुलटॉस गेंदों का मूल्यांकन करने के लिए एक नई तकनीक विकसित की है। सुत्रों ने कहा है कि, “बीसीसीआई की टीम में ऐसे लोग हैं जो आईपीएल में सभी खिलाड़ियों की कमर तक की लंबाई मापने वाले टेप से माप रहे हैं। इस डेटा को फिर हॉक-आई ऑपरेटरों द्वारा उपयोग किए जाने वाले सिस्टम में फीड किया जाएगा, जो कमर-ऊंचे फुल टॉस की समीक्षाओं को आंकने के लिए (इस सीज़न से) तीसरे अंपायर के साथ बैठते हैं।”

वहीं आपको ये भी बता दें कि सुत्रों का कहना है कि यह डेटा किसी विशेष बल्लेबाज के लिए कमर-ऊंचे फुल टॉस को बेहतर ढंग से पहचानने में मदद करेगा। गौरतलब है कि IPL में पहले से ही निर्णय लेने में सुधार करने के लिए एक नया स्मार्ट रीप्ले सिस्टम पहले ही पेश किया जा चुका है, जिसका उपयोग भी किया जा रहा है।

जाहिर तौर पर इस नए नियम के लागू होने से क्रिकेट सिस्टम में काफी बदलाव देखने को मिलेगा और इससे कई निर्णय भी प्रभावित होंगे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

|

qmnyi1hwontqsn165y

f11e9k5

IND vs SL
|

IND vs SL : शुभमन गिल के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, सिर्फ 30 रन बनाते ही चेतेश्वर पुजारा को छोड़ देंगे पीछे

IND vs SL – भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज से ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, गिल की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। बाएं ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, देवदत्त पडिक्कल को मिला बड़ा मौका; सरफराज-शेख रशीद पर नजर

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ...

BCCI
|

BCCI : खिलाड़ियों की चोटों पर BCCI सख्त, देवजीत सैकिया VVS लक्ष्मण से करेंगे मुलाकात

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों चोटों की समस्या से जूझ रही है। एक के बाद एक खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण ...

Rodrigues
|

Rodrigues : जेमिमा रोड्रिग्स ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी संशय; चार्ली नॉट लेंगी जगह

Rodrigues – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मौजूदा द हंड्रेड टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा ...