CSK vs GT: “हमने बल्लेबाजी करते हुए खुद को”, चेन्नई के खिलाफ हार के बाद Shubman Gill बल्लेबाजी में बताई कमी

Pranjal Srivastava
Published On:
CSK vs GT

मंगलवार को IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच MA Chidambaram Stadium एक रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें CSK ने गुजरात को 63 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस मुकाबले में चेन्नई की टीम शुरूआत से ही गुजरात पर हावी लग रही थी। ऐसे में अब इस हार के बाद आखिरकार गुजरात टाइटंस के कप्तान Shubman Gill ने बताया है कि आखिरी इस हार की वजह क्या रही।

Shuman Gill ने बताई हार की वजह

आपको बता दें कि चेन्नई के खिलाफ हार के बाद बात करते हुए गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि, “जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तो उन्होंने हमें हरा दिया। उनका प्रदर्शन शानदार था। हमने पावरप्ले में एक अच्छा स्कोर हासिल करने के लिए खुद का समर्थन किया और एक बार जब हम ऐसा नहीं कर पाए, तो हम हमेशा कैच-अप खेल रहे थे। यह हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण था। टी20 में आप हमेशा यहां या वहां 10-15 रन के बारे में बात कर सकते हैं। दिन के अंत में यह इस बारे में है कि उन्होंने कितने रन बनाए। इस विकेट पर हम 190-200 का पीछा करने की उम्मीद कर रहे थे। मुझे लगता है कि यह गेंदबाजों के लिए बहुत अच्छी सीख है।”

वहीं गिल ने आगे इस हार की वजह अपनी टीम की बल्लेबाजी को बताया। गिल ने कहा कि, “मुझे लगता है कि इस तरह का खेल टूर्नामेंट के बीच या देर के बजाय शुरुआत में होना बेहतर है। हमने हमेशा 190-200 का पीछा करने की उम्मीद की थी, यह वास्तव में अच्छा विकेट था। ऐसा लगा जैसे हमने बल्लेबाजी करते हुए खुद को निराश कर लिया।’ (कप्तानी पर) बहुत सारी नई सीख, नए अनुभव और अलग-अलग चीजें। गुजरात टाइटंस जैसी टीम की कप्तानी करना रोमांचक है, हमने पिछले कुछ वर्षों में फाइनल में जगह बनाई है, इसलिए यह बहुत रोमांचक है।”

मैच का हाल

मैच की बात करें अगर तो इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए, जिसमें रचिन रवींद्र ने महज 20 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए, तो वहीं दुबे ने महज 23 गेंदों पर 2 चौके और 5 छक्कों की बदौलत 51 रनों की पारी खेली। वहीं इसके अलावा Ruturaj Gaikwad ने भी 36 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 46 महत्वपूर्ण रनों का योगदान दिया।

वहीं इसके जवाब में 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम की शुरूआत ही काफी खराब रही। गुजरात की तरफ से ना तो ओपनिंग ऑर्डर कुछ कर पाया और ना ही मध्यक्रम बैटिंग ऑर्डर। नतीजा ये रहा कि गुजरात की टीम निर्धारित 20 ओवर में महज 143 रन ही बना पाई। ऐसे में उन्हें 63 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...