CSK vs GT: “मैं कन्फ्यूज हो जाता हूं…”, गायकवाड़ या धोनी…गेंदबाजी करते समय किसकी सुनते हैं दीपक चहर

Pranjal Srivastava
Published On:
CSK vs GT

IPL 2024 का क्रेज लोगों के सर चढ़कर बोल रहा हैं। इस टूर्नामेंट में अबतक खेले गए सभी मुकाबले काफी रोमांचक रहे हैं, जिसमें दर्शकों को भी काफी मजा आ रहा है। इस टूर्नामेंट में बीते दिन CSK और GT के बीच शानदार मुकाबला खेला गया, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 63 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही चेन्नई ने अपने नए कप्तान के साथ इस सीजन में अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा।

गुजरात को इस सीजन में सीएसके के खिलाफ पहली हार नसीब हुई। वहीं दूसरी तरफ सीएसके ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले CSK की आरसीबी से भिडंत हुई थी, जहां चेन्नई ने आरसीबी को करारी मात देकर अपनी पहली जीत दर्ज की थी। ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में लगातार CSK की जीत के बाद जब टीम के तेज गेंदबाज दीपक चहर से पूछा गया कि उन्हें गायकवाड़ की कप्तानी के बारे में क्या कहना है, तो उन्होंने काफी अटपटा सा जवाब दिया।

गायकवाड़ और धोनी की कप्तानी में कंफ्यूज हैं दीपक चहर

गौरतलब है कि CSK और GT के बीच बीते दिन काफी मजेदार मैच खेला गया, जिसमें CSK ने 63 रनों से अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इस मैच में सीएसके के तेज गेंदबाज दीपक चहर ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

वहीं मैच खत्म होने के बाद जब ब्रॉडकास्टर ने दीपक चहर से चेन्नई के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के बारे में सवाल किया कि गेंदबाजी करते समय उन्हें एमएस धोनी या गायकवाड़ में से किसकी तरफ देखना पड़ता हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए दीपक चहर ने बताया कि, “अब मैं दोनों साइड देखता हूं। मैं कन्फ्यूज हो जाता हूं कि कहां देखूं। ऋतुराज अच्छा नेतृत्व कर रहे हैं।”

वहीं दीपक चहर ने आगे कहा कि, “जब से मैं खेल रहा हूं, मैं पावरप्ले में 3 ओवर गेंदबाजी कर रहा हूं, इसका आदी हो चुका हूं। बस नए नियमों के साथ अच्छी गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहा हूं।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...