SRH vs MI मुकाबले में लग गई रिकॉर्ड्स की झड़ी, सर्वाधिक छक्कों से लेकर सर्वाधिक टोटल स्कोर तक के टूटे रिकॉर्ड

Pranjal Srivastava
Published On:
SRH vs MI

IPL 2024 का 8वां मुकाबला बुधवार यानी 27 मार्च को Sunrisers Hyderabad और Mumbai Indians के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जिसमें SRH ने MI को 32 रनों से हरा दिया। हालांकि इस मुकाबले में एक के बाद एक रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई। एक मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड हो या फिर आईपीएल के इतिहास के सर्वाधिक टोटल स्कोर का।

इस मुकाबले ने एक के बाद एक रिकॉर्ड्स को अपने सामने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने 20 ओवर तीन विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। वहीं मुंबई इंडियंस ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन निर्धारित 20 ओवर में MI 5 विकेट के नुकसान पर महज 246 रन बना सकी। तो आइए जानते हैं कि आखिर इस मुकाबले में कौन-कौन से रिकॉर्ड्स ध्वस्त हुए –

IPL के इतिहास का सर्वाधिक टोटल स्कोर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिन से पहले तक आईपीएल के इतिहास का सर्वाधिक टोटल स्कोर 263 रनों का था, जो RCB ने पुणे की टीम के खिलाफ बनाया था। हालांकि 277 रनों के स्कोर के साथ SRH ने इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।

  • 277/3 – एसआरएच बनाम एमआई, हैदराबाद, 2024
  • 263/5 – आरसीबी बनाम पीडब्ल्यूआई, बेंगलुरु, 2013
  • 257/5 – एलएसजी बनाम पीबीकेएस, मोहाली, 2023
  • 248/3 – आरसीबी बनाम जीएल, बेंगलुरु, 2016
  • 246/5 ​​- सीएसके बनाम आरआर, चेन्नई, 2010

पुरुष टी20 क्रिकेट की एक पारी का सबसे बड़ा टोटल स्कोर

  • 314/3 – नेपाल बनाम मंगोलिया, हांग्जो, 2023
  • 278/3 – अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019
  • 278/4 – चेक गणराज्य बनाम तुर्की, इलफोव काउंटी, 2019
  • 277/3 – एसआरएच बनाम एमआई, हैदराबाद, 2024
  • 275/6 – पंजाब बनाम आंध्र, रांची, 2023

एक आईपीएल मैच में सर्वाधिक बाउंड्री संख्या (4s+6s)

  • 69 – सीएसके बनाम आरआर, चेन्नई, 2010
  • 69 – एसआरएच बनाम एमआई, हैदराबाद, 2024
  • 67 – पीबीकेएस बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2023
  • 67 – पीबीकेएस बनाम केकेआर, इंदौर, 2018
  • 65 – डेक्कन चार्जर्स बनाम आरआर, हैदराबाद, 2008

आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा बॉलिंग स्पेल

  • 0/70 (4) – बेसिल थम्पी (SRH) बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2018
  • 0/69 (4) – यश दयाल (जीटी) बनाम केकेआर, अहमदाबाद, 2023
  • 0/66 (4) – ईशांत शर्मा (एसआरएच) बनाम सीएसके, हैदराबाद, 2013
  • 0/66 (4) – मुजीब उर रहमान (पीबीकेएस) बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2019
  • 1/66 (3.5) – अर्शदीप सिंह (पीबीकेएस) बनाम एमआई, मोहाली, 2023
  • 0/66 (4) – क्वेना मफाका (एमआई) बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2024

पहले 10 ओवर के बाद एक टीम के एक पारी का उच्चतम स्कोर

  • 148/2 – एसआरएच बनाम एमआई, हैदराबाद, 2024
  • 141/2 – एमआई बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2024
  • 131/3 – एमआई बनाम एसआरएच, अबू धाबी, 2021
  • 131/3 – पीबीकेएस बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2014
  • 130/0 – डेक्कन चार्जर्स बनाम एमआई, मुंबई डीवाईपी, 2008
  • 129/0 – आरसीबी बनाम पीबीकेएस, बेंगलुरु, 2016

आईपीएल के इतिहास के एक मैच में सर्वाधिक छक्के

  • 38 – एसआरएच बनाम एमआई, हैदराबाद, 2024
  • 33 – आरसीबी बनाम सीएसके, बेंगलुरु, 2018
  • 33 – आरआर बनाम सीएसके, शारजाह, 2020
  • 33 – आरसीबी बनाम सीएसके, बेंगलुरु, 2023

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

ICC Test
|

ICC Test : मिचेल स्टार्क ने जसप्रीत बुमराह से छीना नंबर-1 का ताज, ऋषभ पंत की टॉप-10 में एंट्री

ICC Test – इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष टेस्ट खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। सबसे बड़ा बदलाव गेंदबाजों ...

Jadeja DRS
|

Jadeja DRS : रविंद्र जडेजा के DRS कॉल पर उठे सवाल, 22 रिव्यू में थर्ड अंपायर ने एक बार भी नहीं बदला फैसला

Jadeja DRS – रविंद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में अपनी सटीक गेंदबाजी और शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। लेकिन DRS को लेकर ...

Jaiswal
|

Jaiswal : पुजारा और सबा करीम ने लगाई फटकार, बोले- क्रिकेट में ऐसी हरकत की जरूरत नहीं

Jaiswal – भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के बीच मैदान पर ...

Ishan Kishan
|

Ishan Kishan : ईशान किशन की टेस्ट टीम में वापसी पर नजर, बोले- ‘शत प्रतिशत, मुझे रेड-बॉल क्रिकेट पसंद है’

Ishan Kishan – स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन एक बार फिर भारतीय टेस्ट टीम में वापसी का सपना देख रहे हैं। वनडे और टी20 इंटरनेशनल ...

Vaibhav
|

Vaibhav : राहुल द्रविड़ ने बताया टेस्ट टीम में एंट्री का रास्ता, लेकिन शेड्यूल बन सकता है बड़ी रुकावट

Vaibhav – युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में अलग पहचान बना ली है। आईपीएल ...

IND vs SL
|

IND vs SL : सोनल दिनुषा ने दिग्गजों को पछाड़ा, भारत के खिलाफ दो शतक लगाने वाले पहले श्रीलंकाई बने

IND vs SL – भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका के लोअर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सोनल दिनुषा ने शानदार शतक लगाकर इतिहास रच ...