श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी अपनी प्लेइंग इलेवन

Kiran Yadav
Published On:
Aakash Chopra picks his playing XI for the first T20 match against Sri Lanka

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी अपनी प्लेइंग इलेवन : श्रीलंका के खिलाफ होने वाले पहले टी20 मुकाबले के लिए पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भारत की प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सेमसन को टीम में जगह दी है। इसके अलावा बतौर ओपनर शुभमन गिल को अपनी टीम में शामिल किया है।

हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ साल का अपना पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। इस सीरीज में रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा , विराट कोहली और केएल राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम ने इस सीरीज के लिए टीम में युवा खिलाड़ियों को शामिल किया है।

इस सीरीज में कई खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर सकते है। आकाश चोपड़ा ने अपनी चुनी हुई टीम में कई चौकाने वाले फैसले लिए है।

बतौर ओपनर उन्होंने ईशान किशन और शुभमन गिल को चुना है। दोनों ही खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। तीसरे नंबर पर उन्होंने सूर्यकुमार यादव और चौथे नंबर पर दीपक हूडा को चुना है।

ये भी पढ़े : Ramiz Raja को मिली थी जान से मारने की धमकी? बुलेट-प्रूफ कार मिली थी पिछले साल, जानें मामला

वही पांचवे नंबर पर उन्होंने संजू सेमसन और छठे नंबर पर कप्तान हार्दिक पांड्या का चयन किया है। वही गेंदबाज़ी की बात की जाये तो आकाश चोपड़ा ने अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल के रूप में स्पिन गेंदबाज़ो को चुना है। वही तेज़ गेंदबाज़ी में उन्होंने उमरान मलिक, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल किया है।

आकाश चोपड़ा ने अपनी संभावित प्लेइंग इलेवन में रितुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भले ही राहुल त्रिपाठी टीम के साथ हैं, लेकिन उन्हें यहां भी मौका नहीं मिल सकता है। उनके मुताबिक इस मैच में भी राहुल त्रिपाठी नहीं खेलेंगे.

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई भारतीय प्लेइंग इलेवन :

ईशान किशन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हूडा, हार्दिक पांड्या (कप्तान) ,संजू सैमसन, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...