RR vs DC: जयपुर के मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देंगे Rishabh Pant, हासिल कर लेंगे ये उपलब्धि

Pranjal Srivastava
Published On:
RR vs DC

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज 28 मार्च यानी गुरुवार को जयपुर के Sawai Mansingh Stadium में आईपीएल 2024 का 9वां मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से जीत के इरादे के साथ ही मैदान पर उतरने वाली हैं।

वहीं इस बीच इस मुकाबले में मैदान पर कदम रखते ही दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान Rishabh Pant एक बड़ा कीर्तिमान हासिल कर लेंगे। दरअसल, इस मुकाबले में ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए 100वां IPL मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। गौरतलब है कि सड़क हादसे के कारण ऋषभ पंत ने 14 महिनों के बाद क्रिकेट में वापसी की हैं।

ये है Rishabh Pant का IPL करियर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऋषभ पंत ने साल 2016 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया था और तभी से वो केवल एक ही टीम से जुड़े हुए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू के बाद उन्होंने केवल एक आईपीएल सीज़न (IPL 2023) मिस किया है, वो भी इसलिए क्योंकि वो किसी भी हालत से मैदान पर तो क्या जमीन पर उतरने तक की कंडीशन में भी नहीं थे।

दरअसल, दिसंबर 2022 में ऋषभ पंत की कार का भयावह एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गए थे। इस चोट से उबरने में उन्हें 14 महीनों का समय लग गया। हालांकि आखिरकार वो अब एक बार फिर मैदान पर वापसी कर चुके हैं और पहले वाले ही आक्रामक स्वभाव में नजर आ रहे हैं।

अगर पंत के दिल्ली के लिए आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने अब तक आईपीएल में कुल 99 मैच खेले हैं, जिसमें 35 से कम की औसत से 2,856 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट लगभग 148 का है, जो ये साबित करता है कि वो कितने शानदार बल्लेबाज हैं।

IPL 2024 में दिल्ली को पहली जीत की तलाश

गौरतलब है कि IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने अबतक एक ही मुकाबला खेला है और उसमें भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में आज राजस्थान के खिलाफ अपने दूसरे मुकाबले में दिल्ली किसी भी हाल में अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। तो अब ये देखना दिलचस्प होगा कि पंत की कप्तानी में दिल्ली को इस सीजन में कितना फायदा मिलता है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...