RR vs DC: दूसरी हार के बाद निराश है Rishabh Pant, बताया टीम से कहां हुई चूक

Pranjal Srivastava
Published On:
RR vs DC

बीते दिन IPL 2024 के 9वें मुकाबले में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में Rajasthan Royals और Delhi Capitals की भिड़ंत हुई, जिसमें RR ने DC को 12 रनों से मात दे दी। इस टूर्नामेंट में जहां राजस्थान के लिए ये लगातार दूसरी जीत बनी, तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

ऐसे में इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान Rishabh Pant ने मैच प्रेजेंटेशन के दौरान बताया कि वो इस हार से बहुत निराश हैं। इस दौरान उन्होंने हार की जिम्मेदारी को स्वीकारा भी और साथ ही टीम का कमियों पर भी प्रकाश डाला। तो आइए जानते हैं कि आखिर इस हार के बाद पंत ने क्या कहा?

हार के बाद Rishabh Pant ने क्या कहा?

आपको बता दें कि जयपुर में राजस्थान के हाथों मिली लगातार दूसरी हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने मैच प्रेजेंटर से बात करते हुए कहा कि, “निश्चित तौर पर निराश हूं। इससे सबसे अच्छी बात जो हम कर सकते हैं वह है इससे सीखना। गेंदबाजों ने 15-16 ओवर तक वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया, बल्लेबाज कभी-कभी डेथ ओवरों में खेलते हैं और तेजी से रन बनाते हैं, इस खेल में यही हुआ।”

वहीं इसके आगे पंत ने कहा कि, “मार्श और वार्नर ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन बीच के ओवरों में हमने कुछ विकेट गंवाए और अंत में हमें काफी रन बनाने पड़े। अन्य विकल्प भी हैं, हम चाहते थे कि नॉर्ख्या डेथ ओवरों में गेंदबाजी करें और कभी-कभी आप रन के लिए जा सकते हैं, उम्मीद है कि हम अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।”

GJxtqnFXgAAd7h0

मैच का हाल

मैच की बात करें अगर तो इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान का ओपनिंग ऑर्डर एक बार फिर फ्लॉप रहा। हालांकि मध्यक्रम में Riyan Parag ने आकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर दी। उन्होंने महज 45 गेंदों पर 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से 84 रन बना डाले। उनकी इस बेहतरीन पारी के बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली के सामने 186 रनों का लक्ष्य खड़ा किया।

वहीं इसके जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम निर्धारित 20 ओवर में महज 173 रन ही बना सकी। दिल्ली की तरफ से David Warner 49(34) और Triston Stubbs 44(23) ने सर्वाधिक रन बनाए। लिहाजा दिल्ली कैपिटल्स को राजस्थान के खिलाफ 12 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...