RR vs DC: “पिछले तीन दिनों से मैं बिस्तर पर था…”, राजस्थान की जीत के हीरो Riyan Parag ने किया शॉकिंग खुलासा

Pranjal Srivastava
Published On:
RR vs DC

बीते दिन IPL 2024 के 9वें मुकाबले में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में Rajasthan Royals और Delhi Capitals की भिड़ंत हुई, जिसमें RR ने DC को 12 रनों से मात दे दी। इस टूर्नामेंट में जहां राजस्थान के लिए ये लगातार दूसरी जीत बनी और इस जीत के हीरो रहे Riyan Parag, जिन्होंने इस मुकाबले में महज 45 गेंदों पर 7 चौके और 6 छक्कों की बदौलत 84 रनों की पारी खेली।

उनकी इस धमाकेदार पारी के बदौलत ही राजस्थान की टीम 185 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंच पाई। ऐसे में RR की जीत के बाद रियान को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से भी नवाजा गया। अवॉर्ड लेते समय रियान थोड़े इमोशनल नजर आए और उन्होंने इस दौरान मैच प्रेजेंटेशन में बात करते हुए एक शॉकिंग खुलासा किया। तो आइए जानते हैं कि आखिर रियान ने क्या कहा?

GJxtqnFXgAAd7h0 1

तीन दिनों से बिस्तर पर थे Riyan Parag

दरअसल, रियान पराग ने मैच प्रेजेंटर से बात करते हुए बताया कि वो पिछले तीन दिनों से खराब तबीयत से जूझ रहे थे, जिसके कारण वो बिस्तर पर थे। रियान ने कहा कि, “इमोशन्स अब काबू में हैं, मां यहां हैं, उन्होंने पिछले 3-4 सालों में मेरा संघर्ष देखा है। मुझे पता है कि मेरी अपने बारे में क्या राय है। चाहे मैं 0 पर आउट हो जाऊं या नॉट आउट रहूं, यह नहीं बदलेगा। इस तरह के सीजन में काफी कुछ करना होता है। मेरा डोमेस्टिक सीजन काफी शानदार रहा था और इससे मदद मिलती है।”

पेनकिलर खाकर गुजारे हैं तीन दिन – Riyan Parag

बता दें कि इस दौरान रियान पराग ने बताया कि वो अपनी इस पारी से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा, “टॉप चार में से किसी को 20 ओवर खेलने की जरूरत थी, विकेट लो रह रहा था और रुक रहा था, पहले गेम में संजू भैया ने ऐसा किया था और मैच में मैंने। मैंने बहुत कड़ी मेहनत की है, पिछले तीन दिनों से मैं बिस्तर पर था, मैं पेनकिलर ले रहा था, मैं आज ही उठा हूं और मैं बहुत खुश हूं।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...