RCB vs KKR Playing 11: आज कोलकाता से अपने होम ग्राउंड में भिडेगी बेंगलुरू, जानें क्या हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Pranjal Srivastava
Published On:
RCB vs KKR Playing 11

आज 29 मार्च यानी शुक्रवार को बेंगलुरू के M. Chinnaswamy Stadium में IPL 2024 का 10वां मुकाबला RCB और KKR के बीच खेला जाना है। इस मुकाबले में दोनों ही टीमें जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने वाली हैं। आंकडो़ं की बात की जाए तो इस टूर्नामेंट में अबतक RCB ने 2 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 1 जीत और 1 हार के साथ प्वाइंट टेबल में छठे पायदान पर है।

वहीं दूसरी तरफ KKR ने अबतक इस सीजन में महज 1 ही मुकाबला खेला है, जिसमें जीत के साथ चौथे नंबर पर है। साथ ही दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही हैं। ऐसे में इस मुकाबले में जीतकर दोनों ही टीमें अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगी। तो आइए इस मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 क्या हो सकती है –

KKR पर मंडराएगा किंग कोहली का खतरा

गौरतलब है कि पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने आखिरी मुकाबले में RCB की तरफ से Virat Kohli ने ताबड़तोड़ 77 रनों की पारी खेली थी और ये साबित कर दिया था कि वो फॉर्म में वापस लौट चुके हैं। ऐसे में केकेआर को इस मुकाबले में किंग कोहली से सावधान रहना होगा।

वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो केकेआर के स्टार ऑलराउंडर Andre Russell अपने विस्फोटक फॉर्म में वापस लौट चुके हैं। ऐसे में आरसीबी के सामने उनके तूफान को रोकने की भी एक बड़ी चुनौती होगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

Royal Challengers Bangalore: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अल्ज़ारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।

इम्पैक्ट – महिपाल लोमरोर।

Kolkata Knight Riders: फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, सुयश शर्मा/चेतन सकारिया।

इम्पैक्ट – रमनदीप सिंह।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...