SRH vs CSK Playing 11: हैदराबाद की भिड़ंत में ऐसी हो सकती है चेन्नई और सनराइजर्स की प्लेइंग 11, जानें पूरी रिपोर्ट

Pranjal Srivastava
Published On:
SRH vs CSK Playing 11

Sunrisers Hyderabad और Chennai Super Kings के बीच आज 5 अप्रैल यानी शुक्रवार को IPL 2024 का 18वां मुकाबला हैदराबाद के Rajiv Gandhi International Stadium में शाम साढे 7 बजे से खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच की टक्कर काफी रोमांचक होने वाली है।

दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अबतक 3-3 मुकाबले खेल चुकी हैं, जिसमें से चेन्नई को जहां 2 में जीत और 1 में हार मिली है, तो वहीं दूसरी तरफ हैदराबाद को 2 में हार जबकि महज 1 में जीत मिली है। ऐसे में दोनों ही टीमें इस मुकाबले में जीतने की कोशिश करती नजर आएंगी। ऐसे में आइए इस मुकाबले से पहले जानते हैं कि आखिर दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस मुकाबले के लिए क्या हो सकती है –

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ अब तक के सभी खेलों में बाएं हाथ की तेज गेंदबाजी के सामने फ्लॉप साबित हुए हैं। ऐसे में हैदराबाद उनकी इस कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश करेगी।

चेन्नई सुपर किंग्स – रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना/शार्दुल ठाकुर।

गायकवाड़ को आउट करने के लिए हैदराबाद कुछ रणनीति चाहेंगी। ऐसे में SRH को मार्को जानसन को अंतिम एकादश में फिट करने में कठिनाई हो सकती है, लेकिन इस चलन को जारी रखने के लिए शायद वह जयदेव उनादकट पर निर्भर रहेंगे। अनुभवी बाएं हाथ के खिलाड़ी ने आयोजन स्थल पर 22 ओवरों में 13 विकेट लिए हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद – मयंक अग्रवाल, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...