MI vs DC Playing 11: आज के मुकाबले में ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11, जानें क्या हो सकते हैं बदलाव

Pranjal Srivastava
Published On:
MI vs DC Playing 11

Mumbai Indians और Delhi Capitals के बीच आज 7 अप्रैल यानी रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर साढ़े 3 बजे से IPL 2024 का 20वां मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतने के लिए जान लगा देंगी, क्योंकि दोनों ही टीमों की स्थिति फिलहाल खराब चल रही है। दोनों टीमें फिलहाल प्वाइंट टेबल में आखिरी 2 स्पॉट पर हैं।

जहां दिल्ली नेे इस टूर्नामेंट में 4 में से 3 हार और 1 जीत दर्ज की है और 9वें स्थान पर है, तो वहीं दूसरी तरफ मुंबई की हालत और भी खराब है। मुंबई इंडियंस अभी भी इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में है। ऐसे में आज का ये मैच दोनों टीमों के लिए बेहद जरुरी होने वाला है। तो आइए इस मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि आज के मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 क्या हो सकती है –

दोनों टीमों में हो सकते हैं बदलाव

आज के मुकाबले में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी क्रम को नई ताकत मिलने वाली है, क्योंकि टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्याकुमार यादव की आज वापसी होने वाली है। ऐसे में अब Mumbai Indians का मिडल ऑर्डर दिल्ली के बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

वहीं दूसरी तरफ Delhi Capitals के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव आज का मुकाबला भी मिस कर देंगे। दरअसल, वो फिट तो हो चुके हैं, लेकिन उन्हें अभी भी अपने स्वस्थ होने का प्रामाण देना होगा। इसके अलावा आज के मुकाबले में दिल्ली के स्टार ऑलराउंडर मिशेल मार्श को आराम दिया जा सकता है। वहीं उनकी जगह टीम में Jake Fraser McGurk को टीम में शामिल किया जा सकता है। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस – हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रित बुमरा, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टिम डेविड, ईशान किशन (विकेटकीपर), आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, सूर्यकुमार यादव। Substitute: नमन धीर

दिल्ली कैपिटल्स – पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, रसिख डार सलाम, एनरिक नॉर्टजे, इशांत शर्मा, खलील अहमद और जेक फ्रेजर मैकगर्क। Substitute: अभिषेक पोरेल

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...