LSG vs GT Head To Head: लखनऊ या गुजरात, आंकड़ों से जानें हेड-टू-हेड बैटल में कौन है बेहतर

Pranjal Srivastava
Published On:
LSG vs GT Head To Head

Lucknow Super Giants और Gujarat Titans के बीच आज रविवार यानी 7 अप्रैल को IPL 2024 का 21वां मुकाबला खेला जाना है। ये मुकाबला शाम साढ़े 7 बजे से लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा देंगी।

इस टूर्नामेंट की बात की जाए तो अबतक जहां गुजरात टाइटंस ने 4 मुकाबलों में 2 मैच जीते हैं, जबकि 2 हारे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 मुकाबलों में से 2 में जीत जबकि 1 में हार मिली है। तो आइए इस मुकाबले से पहले जानते हैं कि आखिर हेड-टू-हेड बैटल में किस टीम का पलड़ा भारी रहता है –

लखनऊ के खिलाफ अजेय रही है गुजरात टाइटंस

आपको बता दें कि आईपीएल के इतिहास में अबतक Gujarat Titans और Lucknow Super Giants का सामना कुल 4 बार ही हुआ है। इसमें से चारों ही बार गुजरात की टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि लखनऊ को अबतक गुजरात के खिलाफ एक भी जीत नहीं मिली है।

ऐसे में आंकड़ों के अनुसार आज के इस मुकाबले में भी गुजरात का पलड़ा लखनऊ पर भारी लग रहा है।

दोनों टीमों की फुल स्क्वाड

लखनऊ सुपर जायंट्स – केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, देवदत्त पडिक्कल, आयुष बडोनी, दीपक हुडा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर, मयंक यादव, प्रेरक मांकड़ , कृष्णप्पा गौतम, अमित मिश्रा, डेविड विली, काइल मेयर्स, एश्टन टर्नर, शिवम मावी, मणिमारन सिद्धार्थ, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, शमर जोसेफ, अर्शिन कुलकर्णी।

गुजरात टाइटंसः शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन, संदीप वारियर।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...