शतक के बावजूद कम स्ट्राइक रेट को लेकर विराट के ट्रोल होने के बाद Babar Azam ने दिया बड़ा बयान, बोलें – “लोगों को कई बार मेरे स्ट्राइक रेट से…”

Pranjal Srivastava
Updated On:
Babar Azam

RCB के पूर्व कप्तान और वर्तमान के बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली ने बीते शनिवार को RR के खिलाफ IPL 2024 का अपना पहला शतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने 72 गेंदों में 113 रनों की नाबाद पारी खेली। हालांकि शतकीय पारी के बावजूद विराट को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मैच में उनका स्ट्राइक रेट 156.94 का रहा। बता दें कि IPL के इतिहास में विराट का ये स्ट्राइक रेट सबसे धीमा रहा हैं।

हालांकि इसमें विराट की कोई गलती नहीं कही जा सकती, क्योंकि RCB की बल्लेबाजी के दौरान दूसरे छोर से लगातार गिरते विकटों के कारण विराट को सावधानी के साथ बनाना पड़ा। ऐसे में अब बेहतरीन पारी के बावजूद स्ट्राइक रेट को लेकर ट्रोल होने को लेकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का एक बयान सामने आया है। इस बयान में बाबर ने खुलासा किया है कि उन्हें भी कई बार स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचनाओं का समना करना पड़ा हैं।

स्ट्राइक रेट को लेकर बोलें बाबर आजम

दरअसल, शतक जड़ने के बावजूद स्ट्राइट रेट को लेकर कोहली के ट्रोल होने के बीच हाल ही में एक पॉडकास्ट में बाबर आजम ने सभी को सुझाव देते हुए कहा है कि खिलाड़ियों को व्यक्तिगत के बजाय टीम की जीत को प्राथमिकता देनी चाहिए। बाबर आजम का कहना है कि, “आज कल स्ट्राइक रेट काफी चला हुआ है। मैं एक अलग खिलाड़ी हूं – मैं मैदान पर स्थिति के अनुसार खुद को ढाल लेता हूं। क्रिकेट बहुत फास्ट होने लगा है, लेकिन मैच जीतना ही अंतिम लक्ष्य है।”

वहीं बाबर आजम ने इस दौरान आगे कहा कि, “मैं इस बात पर ध्यान केंद्रित करता हूं कि मैच कैसे जीताएं, पारी कैसे बनाई जाए। स्ट्राइक रेट एक अलग कहानी है। मैच बनाना और पारी खेलना अलग-अलग चीजें हैं। मैच जिताने में ये दोनों चीजें कवर हो जाती हैं। पहले 6 ओवर कैसे खेलने है, फिर 6-10 कैसे खेलने और ऐसे ही 10 से 15 ओवर कैसे खेलने हैं, ये स्टेप हैं।”

बाबर आजम भी झेल चुके हैं ये मुसीबत

बता दें कि इस पॉडकास्ट में बाबर आजम ने कहा है कि, “मैं अपने खेल को समझता हूं। मैं जानता हूं कि मुझे क्या शॉट्स और जाड़ने और कैसे बेहतर करना है। परीस्थितियों पर निर्भर करता है। अगर परीस्थितियां अच्छी हैं तो मैं खुलकर खेलते हूं, लेकिन कई बारी पारी बनानी होती है। अगर हमारे पास विकेट हैं तो हम अधिक स्ट्राइक रेट से भीखेल सकते हैं। लेकिन लोगों को कई बार मेरे स्ट्राइक रेट से बड़ी परेशानी होती है। अभी भी ऐसा ही है, अब खुश हैं। अब 150 स्ट्राइक रेट है तो कहेंगे कि 170 होना चाहिए, फिर कहेंगे कि 200 होना चाहिए।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...