PBKS vs SRH Playing 11: होम ग्राउंड में हैदराबाद से टक्कर लेगी पंजाब, जानें क्या हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Pranjal Srivastava
Published On:
PBKS vs SRH Playing 11

Punjab Kings और Surisers Hyderabad के बीच आज मंगलवार यानी 9 अप्रैल को चंडीगढ़ के Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium में शाम साढ़े 7 बजे से IPL 2024 का 23वां मुकाबला खेला जाना है।

दोनों ही टीमें फिलहाल इस टूर्नामेंट में 4-4 मुकाबले खेल चुकी हैं, जिसमें 2 जीत और 2 हार के साथ जहां SRH पांचवें स्थान पर है। तो वहीं दूसरी तरफ भी 2 जीत और 2 हार के साथ पंजाब छठे स्थान पर। ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर टॉप 4 की पोजीशन हथियाना चाहेंगी। तो आइए इस मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि आज के मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 क्या हो सकती है –

दोनों टीमों को है रणनीति में बदलाव की जरुरत

पंजाब किंग्स में अपना पिछला मैच मिस कर गए लियाम लिविंगस्टन एक बार फिर वापसी कर सकते हैं। हालांकि उनकी वापसी पर अभी भी पूरी तरह से मुहर नहीं लग पाई है। ट्रैविस हेड इस आईपीएल में पावरप्ले के बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं, उन्होंने इस अवधि में 210 से ऊपर की स्ट्राइक-रेट से रन बनाए हैं, लेकिन स्पिन के खिलाफ उनकी रन रफ्तार कम हो जाती है। बता दें कि चार मुकाबलों में से हेड दो बार स्पिन के खिलाफ आउट हो चुके हैं और स्ट्राइक-रेट सिर्फ 81.25 है।

जॉनी बेयरस्टो ने इस सीजन में पंजाब के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है और अब उनका मुकाबला पैट कमिंस से होगा। पंजाब के सलामी बल्लेबाज ने कमिंस के खिलाफ तीन बार अपना विकेट गंवाया है। इस दौरान उनके बल्ले से केवल 69 रन निकले हैं। बायें हाथ की स्पिन के खिलाफ भी बेयरस्टो का प्रदर्शन खराब रहा है, उन्होंने आईपीएल में बायें हाथ के ऑर्थोडॉक्स गेंदबाजों के सामने पांच बार अपना विकेट गंवाया है, जिसमें 49% डॉट-बॉल की खपत हुई है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स – शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, लियाम लिविंगस्टोन/सिकंदर रजा, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा [इम्पैक्ट: अर्शदीप सिंह]

सनराइजर्स हैदराबाद – ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडियन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, मयंक अग्रवाल/नीतीश रेड्डी, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (सी), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, मयंक मार्कंडे [इम्पैक्ट: जयदेव उनादकट]

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...