LSG vs DC Playing 11: लखनऊ के खिलाफ दिल्ली करेगी ये बदलाव! क्या होगा एलएसजी की रणनीति, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Pranjal Srivastava
Published On:
LSG vs DC Playing 11

IPL 2024 के 26वें मुकाबले में आज शुक्रवार यानी 12 अप्रैल को Lucknow Super Giants और Delhi Capitals के बीच मुकाबला होना है। ये मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में दिल्ली का जीतना बेहद जरुरी है, क्योंकि अबतक इस टूर्नामेंट में दिल्ली का सफर काफी खराब रहा है और फिलहाल ये टीम प्वाइंट टेबल में आखिरी स्थान पर चल रही है।

अबतक इस टूर्नामेंट में DC ने कुल 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्हें 4 मुकाबलों में हार मिली है, जबकि महज 1 जीत नसीब हुई है। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ की टीम ने अपने खेले गए 4 मुकाबलों में से 3 जीते हैं, जबकि महज 1 मैच हारी है। ऐसे में आज का ये मुकाबला दिल्ली के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है। तो आइए इस मैच से पहले जान लेते हैं कि आखिर इस मुकाबले में दोनों टीमें अपने प्लेइंग 11 में क्या बदलाव कर सकती हैं –

Mayank Yadav नहीं खेल पाएंगे मैच

लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार गेंदबाज मयंक यादव बीते मुकाबले में महज 1 ही ओवर फेंक पाए थे और चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए थे। वहीं वो इस पूरे हफ्ते के लिए मेडिकल टीम की निगरानी में रहने वाले हैं। ऐसे में ये लखनऊ के लिए एक झटका साबित हो सकता है। वहीं मोहसिन खान की इस मुकाबले में वापसी हो सकती है।

Kuldeep Yadav की वापसी पर भी संदेह

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार स्पिनर बीते 2 मुकाबलों में दिल्ली का साथ नहीं दे पाए हैं और इस मुकाबले में भी उनकी वापसी पर संदेह बना हुआ है। वहीं इसके अलावा दिल्ली के पास Mukesh Kumar और Mitchell Marsh जैसे ऑप्शन मौजूद हैं। हालांकि ये देखना होगा कि क्या उन्हें टीम में जगह मिलती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स – केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, देवदत्त पडिक्कल, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, एम सिद्धार्थ। [इम्पैक्ट: मोहसिन खान]

दिल्ली कैपिटल्स – डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, झाय रिचर्डसन, इशांत शर्मा, खलील अहमद, रसिख डार/सुमित कुमार। [इम्पैक्ट: जेक फ़्रेज़र मैकगर्क]

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...