“मैं इस समय भी अच्छा खेल रहा हूं…”, रिटायरमेंट के सवाल पर Rohit Sharma ने दिया अजीबों-गरीब बयान

Pranjal Srivastava
Published On:
Rohit Sharma

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान Rohit Sharma इन दिनों IPL 2024 में धमाल मचा रहे हैं। रोहित ने हाल ही में वनडे विश्व कप 2024 में भारतीय टीम की अगुवाई की थी और सेमीफाइनल तक टीम इंडिया अजेय रही थी। हालांकि फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से ही रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर चर्चा शुरू हो गई थी, जो अबतक जारी है।

फिलहाल रोहित 36 साल के हैं और अगले वनडे विश्व कप तक हिटमैन की उम्र 39 साल हो जाएगी। ऐसे में सभी के मन में ये सवाल उठना लाजमी भी है कि आखिर रोहित अगला वनडे वर्ल्ड कप खेल पाएंगे भी या नहीं? ऐसे में जब रोहित से खुद ही उनके रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा गया तो उनके जवाब ने सभी को चौका दिया। तो आइए जानते हैं कि आखिर अपने रिटायरमेंट को लेकर रोहित ने क्या कहा?

कब संन्यास लेंगे Rohit Sharma?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब रोहित शर्मा से उनके रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मैंने वास्तव में रिटायरमेंट के बारे में नहीं सोचा है। लेकिन, मैं नहीं जानता कि जिंदगी आपको कहां ले जाती है। मैं इस समय भी अच्छा खेल रहा हूं – इसलिए मैं सोच रहा हूं कि मैं इसे कुछ और वर्षों तक जारी रखूंगा और फिर, मुझे नहीं पता। मैं वास्तव में विश्व कप जीतना चाहता हूं और 2025 में डब्ल्यूटीसी फाइनल है, उम्मीद है कि भारत इसमें सफल होगा।”

वहीं रोहित ने आगे कहा कि, “मेरे लिए 50 ओवर का विश्व कप ही रिटायरमेंट विश्व कप है। हम उस विश्व कप को देखकर बड़े हुए हैं। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह भारत में हमारे घरेलू दर्शकों के सामने हो रहा था। हमने उस फाइनल तक बहुत अच्छा खेला। जब हमने सेमीफाइनल जीता तो मैंने सोचा, अब हम सिर्फ एक कदम दूर हैं। हम सभी चीजें सही तरीके से कर रहे हैं।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...