KKR vs LSG Pitch Report: आज अपने होम ग्राउंड में लखनऊ से भिड़ेगी कोलकाता, जानें ईडेन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट

Pranjal Srivastava
Published On:
KKR vs LSG Pitch Report

Kolkata Knight Rider और Lucknow Super Giants के बीच आज रविवार यानी 14 अप्रैल को IPL 2024 का 28वां मुकाबला कोलकाता के Eden Gardens में दोपहर साढ़े 3 बजे से खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच की ये भिड़ंत काफी रोमांचक होने वाली है, क्योंकि दोनों ही टीमें फिलहाल टॉप 4 में अपनी पोजीशन बरकरार रखे हैं।

इस टूर्नामेंट में जहां KKR ने अबतक 4 मुकाबले खेले है, तो उसमें से 3 जीत और महज 1 हार के साथ दूसरे पायदान पर है, तो वहीं दूसरी तरफ LSG ने अबतक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 3 जीत और 2 हार के साथ फिलहाल चौथे पोजीशन पर है। ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर पहले पायदान की तरफ बढ़ना चाहेंगी। तो आइए इस मुकाबले से पहले जानते हैं कि आखिर ईडेन गार्डन्स की पिच पर बल्लेबाजों को फायदा मिलता है या गेंदबाजों को –

KKR vs LSG Pitch Report

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोलकाता के ईडेन गार्डन्स स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती है। खासकर तेज गेंदबाजों को यहां ज्यादा मदद मिलती है, क्योंकि इस पिच पर काफी उछाल के साथ पर्याप्त गति भी मिलती है। यहां पर बल्लेबाजों को हवाई शॉट से ज्यादा ग्राउंडेड शॉट्स पर ध्यान देना होगा, क्योंकि इस पिच की घास ग्रीन है, जो ग्राउंड पर गेंद को गति देगा।

बल्लेबाजों के लिए पॉवरप्ले अधिक महत्वपूर्ण होगा, इस समय मैच का रुख तय होगा। शुरूआत में बल्लेबाज अगर संभलकर खेलें और विकेट बचा लिए, तो जाहिर तौर पर मिडिल ऑर्डर में उन्हें स्पिनर्स पर अटैक करने का अच्छा मौका मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को घुमाव कम ही मिल पाता है।

दोनों टीमों की फुल स्क्वाड

कोलकाता नाइट राइडर्सः श्रेयस अय्यर (कप्तान), मनीष पांडेय, रमनदीप सिंह, श्रीकर भरत, रहमानुल्लाह गुरबाज, नितीश राणा, फिल साल्ट, शेरफेन रदरफोर्ड, रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, दुशमंता चमीरा, मुजीब उर रहमान, चेतन सकारिया, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, सुयश शेरमा, गस एटकिंसन, अंगकृश रघुवंशी, साकिब हुसैन।

लखनऊ सुपर जायंट्सः केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, डेविड विली, मोहम्मद। अरशद खान।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...