MI vs CSK Toss Update: मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, क्या आज चेन्नई के खिलाफ लगा पाएगी जीत का हैट्रिक

Pranjal Srivastava
Published On:
MI vs CSK Toss Update

Mumbai Indians और Chennai Super Kings के बीच आज रविवार यानी 14 अप्रैल को IPL 2024 का 29वां मुकाबला मुंबई के Wankhede Stadium में दोपहर साढ़े 7 बजे से खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच की ये भिड़ंत काफी रोमांचक होने वाली है। एक तरफ जहां CSK फिलहाल टॉप 4 में बनी हुई है, तो वहीं MI भी एक बार फिर जीते के ट्रैक पर वापसी कर चुकी है।

इस टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों ने अबतक 5-5 मुकाबले खेले है, जिसमें से CSK को 3 जीत और 2 हार मिली है। वहीं दूसरी तरफ MI ने भी अबतक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 2 जीत और 3 हार के साथ फिलहाल वो 7वें पोजीशन पर है। ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले को हर हाल में जीतने की कोशिश करती नजर आएंगी।

इस बीच इस मुकाबले का टॉस भी हो चुका है, जिसमें मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आखिर इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस अपनी जीत का स्ट्रीक जारी रखती है या फिर चेन्नई को एक और जीत मिलती है।

पिच रिपोर्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Wankhede Stadium की पिच पर तेज गेंदबाजों को अधिक सफलता मिलती है। खास तौर से नई गेंद से यहां स्विंग और उछाल अच्छा मिलता है। वहीं इसकी अपेक्षा स्पिन गेंदबाजों को यहां काफी मेहनत करनी पड़ती है। इसके साथ ही बल्लेबाजों को भी यहां बड़े हिट्स लगाने का भरपूर मौका मिलता है।

बता दें कि इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीमें लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं। इसके साथ ही ये भी जान लें कि इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 169 रनों का है। ऐसे में जाहिर तौर पर आज का ये मुकाबला हाई स्कोरिंग हो सकता है।

हेड टू हेड

कुल मुकाबले – 36

मुंबई इंडियंस ने जीते – 20

चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते – 16

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस – रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, जसप्रित बुमरा, जेराल्ड कोएत्ज़ी, आकाश मधवाल। (इम्पैक्ट: सूर्यकुमार यादव)

चेन्नई सुपर किंग्स – रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षाना। (इम्पैक्ट: शिवम दुबे)

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...