RCB vs SRH: हैदराबाद ने एक ही सीजन में दूसरी बार रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर एक बार फिर बना डाला आईपीएल का सर्वाधिक स्कोर

Pranjal Srivastava
Published On:
RCB vs SRH

बीती रात यानी सोमवार को बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें हैदराबाद ना सिर्फ 25 रनों से जीत दर्ज की, बल्कि एक बार फिर इतिहास रच डाला। दरअसल, इसी सीजन में SRH ने MI के खिलाफ आईपीएल इतिहास के सर्वाधिक रनों के स्कोर का रिकॉर्ड (263) तोड़ते हुए 277 रन बनाया था।

वहीं SRH ने अब RCB के खिलाफ एक बार फिर इतिहास रच दिया है और अपना ही रिकॉर्ड (277 रन) तोड़ते हुए 287 रन बना दिए, जो आईपीएल के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा एक पारी में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर बन गया है।

SRH के बल्लेबाजों ने फिर मचाया भूचाल

जानकारी के लिए बता दें कि इस मुकाबले में RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनपर ही भारी पड़ा गया। SRH की तरफ से Travis Head और Abhishek Sharma की जोड़ी ने पहले ओवर से ही छक्के-चौकों की बारिश कर दी। इस दौरान अभिषेक भले ही 34 रनों पर आउट हो गए, लेकिन दूसरी तरफ से हेड का तूफान जारी रहा और उन्होंने महज 41 गेंदों में 9 चौके और 8 छक्कों की मदद से 104 रनों की शतकीय पारी खेल दी।

इसके अलावा Heinrich Klassen ने भी अपना तूफान जारी रखा और उन्होंने भी महज 31 गेंदों पर 2 चौके और 7 छक्कों की मदद से 67 रन बना दिए। इसके साथ Aiden Markram ने 17 गेंदों पर 32 और Abdul Samad ने महज 10 गेंदों पर 35 रन बनाए। ऐसे में SRH ने निर्धारित 20 ओवर में महज 3 विकेट के नुकसान पर 287 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...