KKR vs RR: कोलकाता के खिलाफ जीत के बाद कप्तान संजू सैमसन ने की इन 2 खिलाड़ियों की तारीफ, जानें मैच में बल्लेबाजी को लेकर क्या कहा?

Pranjal Srivastava
Published On:
KKR vs RR

बीती रात मंगलवार को कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में Kolkata Knight Riders और Rajasthan Royals के बीच IPL 2024 का 31वां मुकाबला खेला गया, जिसमें राजस्थान ने 2 विकेट से कोलकाता को मात दे दी। इस जीत के साथ राजस्थान ने इस सीजन में अपनी छठी जीत दर्ज की और अपनी नंबर 1 की पोजीशन बरकरार रखी है।

इस मैच में राजस्थान की जीत के असली हीरो रहे Jos Butler जिन्होंने शानदार शतकीय पारी के साथ अपनी टीम को जीत दिलाई। राजस्थान की इस रोमांचक जीत से पूरी टीम को बेहद खुशी हुई। ऐसे में इस जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टीम के दो खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है।

Sanju Samson ने Rowman Powell की तारीफों के बांधे पुल

बता दें कि इस मुकाबले में जीत के बाद राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि, “इस जीत से बहुत खुश हूं। शुरुआत में विकेट गिर गए थे, लेकिन फिर रोवमैन आए और उन्होंने 2 छक्के जड़कर मैच में वापसी करवाई। इस समय हमें लगा कि हम अभी भी खेल में हैं। यह वापसी करने का खूबसूरत तरीका था। सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती के पास जो स्पिन की गुणवत्ता थी, उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। यह मैदान और विकेट वास्तव में उनके अनुकूल था। हम सोच रहे थे कि वे दो छक्के कहां मिलेंगे और तभी रोवमैन आए।”

“उनके लिए कोई भी रन छूटने योग्य नहीं है” – संजू सैमसन

वहीं इस मैच में शतकीय पारी खेलकर RR को जीत दिलाने वाले जॉस बटलर के बारे में बात करते हुए संजू सैमसन ने कहा कि, “जोस ने वही किया, जो वह पिछले 6-7 वर्षों से हमारे लिए करते आ रहे हैं, उनके लिए बहुत खुश हूं। उनकी ये पारी शीर्ष पर जानी चाहिए। एक सलामी बल्लेबाज होने के नाते जब जोस क्रीज पर आते हरैं तो डग-आउट में हम सभी जानते हैं कि वो 20वें ओवर तक बैटिंग करेंगे और अगर वो 20वें ओवर तक बल्लेबाजी कर रहे हैं तो कोई भी रन छूटने योग्य नहीं है, वह कुछ खास करते हैं।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...