PBKS vs MI: मुंबई पलटन ने दर्ज की अपनी तीसरी जीत, रोमांचक मुकाबले में 9 रनों से पंजाब को दी मात

Pranjal Srivastava
Published On:
PBKS vs MI

बीती रात गुरूवार यानी 18 अप्रैल को चंडीगढ़ के मुल्लानपुर स्टेडियम में Punjab Kings और Mumbai Indians के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें MI ने PBKS को 9 रनों से मात देते हुए इस सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली है। दोनों टीमों ने इस मुकाबले में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में मु्ंबई पलटन ने बाजी अपने नाम की।

इस मुकबाले में मुंबई की तरफ से जहां गेंदबाजी में Jasprit Bumrah और Gerald Coetzee ने 3-3 विकेट लेकर कमाल किया, तो वहीं दूसरी तरफ बल्लेबाजी के दौरान Suyakumar Yadav चमक गए। उन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार 78 रनों की पारी खेली।

Mumbai Indians ने पंजाब को दिया था 193 रनों का लक्ष्य

आपको बता दें कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने आई Mumbai Indians को पहला झटका बहुत जल्दी ही लग गया, जब स्टार बल्लेबाज Ishan Kishan महज 8 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। वहीं इसके बाद Rohit Sharma और सूर्याकुमार यादव ने बढ़िया साझेदारी की।

हालांकि रोहित भी 25 गेंदों पर 2 चौके 3 छक्कों की मदद से 36 रन बनाकर वापस लौट गए। हालांकि सूर्या एक तरफ से टिके रहे और Tilak Verma के साथ मिलकर उन्होंने MI की लड़खड़ाती पारी को संभाला। इस दौरान सूर्या ने 53 गेंदों पर 7 चौके 3 छक्कों की मदद से 78 रनों की पारी खेली, तो वहीं तिलक वर्मा ने 18 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 34 रन बनाए। ऐसे में MI ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन बना दिए।

9 रनों से हारी Punjab Kings

193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरूआत ही बेहद खराब रही। पंजाब ने महज 14 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि इसके बाद Shashank Singh और आशुतोष शर्मा ने टीम को संभाला। इस दौरान शशांक ने जहां 25 गेंदों पर 2 चौके 3 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए, तो वहीं आशुतोष शर्मा ने महज 28 गेंदों पर 2 चौके और 7 छक्कों की मदद से 61 रनों की पारी खेली। हालांकि इसके बावजूद वो निर्धारित 20 ओवर में लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाए और 9 रनों से हार गए।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...