IPL 2024 के 36वें मुकाबले में आज रविवार यानी 21 अप्रैल को Kolkata Knight Riders और Royal Challengers Bengaluru के बीच दोपहर साढ़े 3 बजे से कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में भिड़ंत होगी। दोनों टीमें इस मैच को जीतने के लिए पूरी जान लगाने वाली है, लेकिन बेंगलुरू की चाहत होगी कि किसी भी हाल में वो इस मुकाबले को जीत सकें।
ऐसा इसलिए क्योंकि RCB फिलहाल प्वाइंट टेबल में सबसे लास्ट पोजीशन पर है। अबतक इस टूर्नामेंट में RCB ने कुल 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से महज 1 जीत और 6 हार के साथ सबसे आखिरी पायदान पर हैं। वहीं KKR ने अबतक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 4 जीत और 2 हार के साथ प्वाइंट टेबल में तीसरे पोजीशन पर है। ऐसे में इस मुकाबले से पहले आइए जान लेेते हैं कि आमने-सामने की लड़ाई में किस टीम का पलड़ा भारी है।
| कुल मुकाबले | 33 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते | 19 |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीते | 14 |
KKR vs RCB Head To Head रिकॉर्ड
बता दें कि आईपीएल के इतिहास में अबतक कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच कुल 33 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें से कोलकाता ने 19 मुकाबले जीते हैं, जबकि बेंगलुरू के हाथ कुल 14 जीत ही आई है। ऐसे में आंकड़ों के अनुसार आज के मुकाबले में कोलकाता का पलड़ा ज्यादा भारी लग रहा है।
दोनों टीमों की फुल स्क्वाड
कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), श्रीकर भरत, मनीष पांडे, रहमानुल्लाह गुरबाज, रमनदीप सिंह, नितीश राणा, शेरफेन रदरफोर्ड, रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वैभव अरोड़ा, दुष्मंथा चमीरा, हर्षित राणा, मुजीब उर रहमान, चेतन सकारिया, मिशेल स्टार्क, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, साकिब हुसैन, अंगकृष रघुवंशी, फिलिप साल्ट।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: यश दयाल, विजयकुमार वैश्य, रीस टॉपले, स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, मोहम्मद सिराज, अल्ज़ारी जोसेफ, लॉकी फर्ग्यूसन, मयंक डागर, सुयश प्रभुदेसाई, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, विल जैक, कैमरून ग्रीन, टॉम कुरेन , मनोज भंडागे, आकाश दीप, रजत पाटीदार, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, सौरव चौहान, अनुज रावत, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान)।


















England : अब इंग्लैंड भी डराती है — इयान बिशप की चेतावनी