PBKS vs GT: गुजरात के सामने फिका पड़ा पंजाब का जादू, 3 विकेट से मिली हार

Pranjal Srivastava
Published On:
PBKS vs GT

बीती रात चंडीगढ़ में Punjab Kings और Gujarat Titans के बीच IPL 2024 का 37वां मुकाबला खेला गया, जिसमें गुजरात ने 3 विकेट से पंजाब को मात दे दी। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन काफी दमदार रहा, लेकिन अंत में गुजरात को जीत मिली।

इस मैच (PBKS vs GT) में पंजाब की तरफ से सिर्फ एक खिलाड़ी ही 30 रनों के आंकड़े को पार कर पाया, क्योंकि गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने शुरूआत से ही उनपर पकड़ जमाए रखी। वहीं गुजरात को भी एक के बाद एक झटके मिलने शुरू हो गए, लेकिन अंत में गुजरात ने जैसे-तैसे इस मुकाबले को जीत ही लिया।

Punjab Kings ने गुजरात को दिया था 143 रनों का लक्ष्य

बता दें कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की तरफ से कप्तान Sam Curran और Prabhsimran ने अच्छी शुरूआत की, लेकिन करन महज 20 रन के स्कोर पर आउट हो गए। वहीं प्रभसिमरन भी 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद पंजाब की आधी टीम 100 रनों के आंकड़े तक पहुंचते पहुंचते ढेर हो गई।

वहीं अंत में हरप्रीत बरार ने महज 12 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के की बदौलत 29 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत पंजाब टीम 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी। इस दौरान गुजरात टाइटंस की तरफ से Sai kishore ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए। वहीं उनके अलावा Noor Ahmad और Mohit Sharma को 2-2 सफलता मिली।

3 विकेट से जीती Gujarat Titans

वहीं 143 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को साहा के रुप में पहला झटका जरुर लगा, लेकिन इसके बाद Shubman Gill और Sai Sudharsan ने मिलकर टीम के लिए अच्छी साझेदारी की। जहां गिल ने 29 गेंदों में 5 चौकों की बदौलत 35 रन बनाए, तो वहीं सुदर्शन ने 34 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली। वहीं अंत में Rahul Tewatia ने महज 18 गेंदों में 7 चौकों की बदौलत 36 रन ठोककर अपनी टीम को जीत दिला दी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...