RR vs MI: “हमने शुरुआत में ही…”, राजस्थान के खिलाफ हार के बाद हार्दिक ने किसपर फोड़ दिया हार का ठिकरा

Pranjal Srivastava
Published On:
RR vs MI

बीती रात जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में Rajasthan Royals और Mumbai Indians के बीच IPL 2024 का 38वां मुकाबला खेला गया, जिसमें RR ने 9 विकेट से MI को हरा दिया। इस जीत के साथ एक बार फिर राजस्थान टॉप पोजीशन पर बरकरार रही। वहीं MI के लिए एक बार फिर टॉप 4 का सफर काफी मुश्किल हो गया। इस सीजन में MI की ये 5वीं हार थी, जिसने उन्ही राह और भी मुश्किल बना दी है।

इस मुकाबले में MI पहले बल्लेबाजी करने तो उतरी, लेकिन ओपनिंग जोड़ी Ishan Kishan और Rohit Sharma दोनों ही 10 रनों के स्कोर तक पहुंचने से पहले ही पवेलियन लौट गए। वहीं इस दौरान Suryakumar Yadav भी महज 10 रन ही बना सके। ऐसे में जब मैच के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या से इस हार का कारण पूछा गया, तो उन्होंने टीम की शुरूआत को ही हार का जिम्मेदार ठहरा दिया।

ये क्या बोल गए Hardik Pandya

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करारी हार के बाद MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने ब्रॉडकास्टर से हार के बारे में बात करते हुए कहा, “हमने शुरुआत में ही खुद को परेशानी में डाल लिया। जिस तरह से तिलक और नेहल ने बल्लेबाजी की – वह शानदार थी। मुझे नहीं लगता कि जब हमने कुछ विकेट जल्दी खो दिए थे तो हमने सोचा था कि हम 180 तक भी पहुंच पाएंगे। हमने अच्छा अंत नहीं किया और इसीलिए हम 10-15 रन कम रह गए। हमें इसे स्टंप्स के भीतर (गेंदबाजी करते समय) रखना था।”

वहीं आगे हार्दिक ने कहा कि, “पावरप्ले की शुरुआत में, हमने बहुत अधिक चौड़ाई दी और मुझे नहीं लगता कि यह मैदान में भी हमारा सर्वश्रेष्ठ दिन था। कुल मिलाकर, हमने मैदान में दाहिना पैर नहीं रखा और अंततः उन्होंने हमें मात दे दी। खेल के बाद, खिलाड़ियों के पास जाने का यह सही समय नहीं है, हर कोई पेशेवर है, वे अपनी भूमिका जानते हैं। हम इस खेल से सीख सकते हैं और जो गलतियाँ हमने की हैं, उन्हें सुधारें और सुनिश्चित करें कि हम ऐसा न करें।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...