CSK vs LSG: लखनऊ के खिलाफ चेन्नई को मिली एक और हार, इस बार 6 विकेट से दी करारी मात

Pranjal Srivastava
Published On:
CSK vs LSG

बीती रात बुधवार यानी 23 अप्रैल को चेन्नई के एम.ए चिंदबरम स्टेडियम में Chennai Super Kings और Lucknow Super Giants के बीच रोमांचक मुकाबले खेला गया, जिसमें LSG ने एक फिर CSK को 6 विकेट से मात दे दी। इस सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए दोनों ही मुकाबलों में लखनऊ ने चेन्नई के हरा दिया है। LSG ने 3 गेंद रहते ही 211 रनों के लक्ष्य भेदते हुए ये मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इस मैच दोनों ही टीमों से 1-1 खिलाड़ियों ने शतक लगाया। जहां CSK की तरफ से कप्तान Ruturaj Gaikwad ने शतकीय पारी खेली, तो वहीं लखनऊ की तरफ से Marcus Stoinis अपनी टीम के हीरो रहे, जिन्होंने नाबाद शतकीय पारी खेली और अंत तक मैदान पर टिकते हुए अपनी टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे।

CSK ने पहली पारी में बनाए 210 रन

बता दें कि इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी और पहले ही ओवर में अजिंक्या राहाणे के रुप में उन्हें पहला झटका लग गया। इसके बाद Deryl Mitchell और Ravindra Jadeja भी जल्दी ही अपना विकेट गंवा बैठे। हालांकि एक तरफ से Ruturaj Gaikwad टिके रहे और इस दौरान उन्हें Shivam Dubey का भी सपोर्ट मिल गया।

गायकवाड़ की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी CSK के लिए सहारा बनी और दुबे ने दूसरी तरफ से अपनी तूफानी पारी बरकरार रखी। इस मैच में गायकवाड़ ने जहां महज 60 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्कों की मदद से 108 रनों की पारी खेली और अंत तक नाबाद भी रहे। तो वहीं दूसरी तरफ शिवम दुबे ने महज 27 गेंदों पर 3 चौके और 7 छक्कों की बदौलत 66 रन ठोक डाले। ऐसे में CSK ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए।

LSG ने 3 गेंद रहते ही भेद लिया 211 रनों का लक्ष्य

इसके जवाब में 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी LSG को भी पहला झटका पहले ओवर में ही लग गया, जब डी कॉक सस्ते में पवेलियन रवाना हो गए। हालांकि इसके बाद KL Rahul भी महज 16 रन ही बना सकें। इस समय तक LSG हारती नजर आ रही थी, लेकिन फिर Marcus Stoinis बल्लेबाजी करने उतरे और एक तरफ से वो अंत तक टिके रहे।

इस दौरान उन्होंने 63 गेंदों पर 13 चौके और 6 छक्कों की मदद से 124 रन बनाए और नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाकर ही मैदान से वापस लौटे। उनके अलावा Nicholas Pooran ने भी महज 15 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 34 रन नबाए। अंत में LSG ने 3 गेंद रहते ही इस मुकाबले को जीत लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...