CSK vs LSG: लखनऊ के खिलाफ दूसरी हार के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने की विपक्षी टीम की तारीफ, बोलें- ‘वास्तव में अच्छा खेला…’

Pranjal Srivastava
Published On:
CSK vs LSG

बीती रात Chennai Super Kings और Lucknow Super Giants के बीच चेपॉक स्टेडियम में शानदार मुकाबला हुआ, जिसमें LSG ने एक बार फिर CSK को 6 विकेट से हरा दिया। इस सीजन में चेन्नई अपने दोनों ही मुकाबले लखनऊ के खिलाफ हार चुकी है। 

इस मैच में दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में लखनऊ का पलड़ा ज्यादा भारी रहा, यही वजह रही कि लखनऊ ने इस मैच को आसानी से जीत लिया। ऐसे में अब LSG के खिलाफ इस सीजन में दूसरी हार का सामना करने बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का एक बयान सामने आया हैं, जिसमें उन्होंने विपक्षी टीम की तारीफ की है।

ऋतुराज गायकवाड़ ने की LSG की तारीफ

आपको बता दें कि इस रोमांचक मैच में लखनऊ के खिलाफ हार के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने विपक्षी टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि, “गलने में मुश्किल, लेकिन क्रिकेट का अच्छा खेल। एलएसजी ने बैक एंड में वास्तव में अच्छा खेला। 13-14 ओवर तक खेल हमारे नियंत्रण में था, लेकिन स्टोइनिस ने शानदार पारी खेली। (ओस पर) इसने एक भूमिका निभाई, भारी मात्रा में ओस थी और इसने हमारे स्पिनरों को खेल से बाहर कर दिया। हम अन्यथा खेल को बेहतर ढंग से नियंत्रित कर सकते थे और इसे गहराई तक ले जा सकते थे। लेकिन ये खेल के हिस्से हैं, इस पर नियंत्रण नहीं कर सकते।”

वहीं गायकवाड़ ने आगे कहा, “पावरप्ले के भीतर दूसरा विकेट गंवाने के बाद से जड्डू चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। (दुबे के प्रवेश बिंदु पर) हमारी सोच स्पष्ट है कि पावरप्ले के बाद यदि कोई विकेट है, तो शिवम बल्लेबाजी करने आएंगे। हम बल्लेबाजों को बाद में आउट होने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। ईमानदारी से कहूं तो, मुझे लगा कि हमारा लक्ष्य पर्याप्त नहीं था, हमारे अभ्यास सत्र के दौरान हमने जो ओस देखी, उसके कारण यह लगभग बराबर था। लेकिन एलएसजी ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उसका श्रेय जाता है।”

मैच का हाल

बता दें कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। इस दौरान Ruturaj Gaikwad ने महज 60 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्कों की मदद से 108 रनों की पारी खेली और अंत तक नाबाद भी रहे। तो वहीं दूसरी तरफ शिवम दुबे ने महज 27 गेंदों पर 3 चौके और 7 छक्कों की बदौलत 66 रन ठोक डाले।

वहीं इसके जवाब में 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए LSG ने 3 गेंद रहते ही इस लक्ष्य को पूरा कर लिया। इस दौरान लखनऊ के हीरो रहे Marcus Stoinis, जिन्होंने 63 गेंदों पर 13 चौके और 6 छक्कों की मदद से 124 रन बनाए और नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाकर ही मैदान से वापस लौटे। वहीं उनके अलावा Nicholas Pooran ने भी महज 15 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 34 रन नबाए।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...