DC vs GT: पंत की तूफानी पारी पर फिदा हुए मिस्टर 360 सूर्याकुमार यादव, कुछ इस अंदाज में की तारीफ

Pranjal Srivastava
Published On:
DC vs GT

बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में Delhi Capitals और Gujarat Titans के बीच IPL 2024 का 40वां मुकाबला खेला गया, जिसमें DC ने GT को 4 रनों से हरा दिया। इस मैच में वैसे तो दोनों ही टीमों की तरफ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली, लेकिन अंत में दिल्ली के बल्लेबाज गुजरात पर भारी पड़ गए।

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत के हीरो रहे कप्तान Rishabh Pant, जिन्होंने तूफानी बल्लेबाजी कर दिल्ली को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। इस मुकाबले में उनकी पारी की सराहना सबने की, जिसमें एक नाम Mumbai Indians के मिस्टर 360 कहे जाने वाले बल्लेबाज Suyakumar Yadav भी रहे। पंत की इस पारी को देखने के बाद सूर्या ने भी एक अलग ही अंदाज में उनकी तारीफ की।

GL8wnujbMAEVGxL

Rishabh Pant की तूफानी पारी के मुरीद हुए Suryakumar Yadav

बता दें कि DC vs GT मैच में ऋषभ पंत ने महज 43 गेंदों पर 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 88 रनों की लाजवाब पारी खेली। उनकी इस पारी के बदौलत ही DC निर्धारित 20 ओवर में 224 रन के स्कोर तक पहुंच पाई। वहीं इस दौरान दिल्ली की पारी के आखिरी ओवर में तो पंत ने मोहित शर्मा के एक ही ओवर में 31 रन कूट डाले। ऐसे में अब सूर्याकुमार यादव ने उनकी तारीफ की है।

मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर सूर्या ने अपने इस्टाग्राम की स्टोरी पर पंत की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ जोरदार हिट लगा रहे हैं। ऐसा करते हुए उन्होंने दिखाया है कि वो पंत की इस तूफानी पारी से प्रभावित हुए हैं।

IPL 2024 में ऋषभ पंत का प्रदर्शन

गौरतलब है कि IPL 2024 में पंत ने लगभग 14 महीनों बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है। एक्सीडेंट से उबरने के बाद सभी को लग रहा था कि पंत को वापस फॉर्म में आने में समय लगेगा, लेकिन उन्होंने ये साबित कर दिया है कि वो पूरी तरह से वापसी कर चुके हैं। IPL 2024 में खेले गए अबतक के 9 मुकाबलों में ऋषभ पंत ने 161.32 के स्ट्राइक रेट से 342 रन बनाए हैं।

ये आंकड़े ही उन्हें आने वाले T20 World Cup 2024 के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनाते हैं। ऋषभ पंत की आईपीएल फॉर्म ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया टीम में उनकी जगह पक्की कर दी है। 

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...