DC vs GT: पंत के छक्के से घायल हुए कैमरामैन, मैच के बाद दिल्ली के कप्तान ने मांगी माफी, Watch Video!

Pranjal Srivastava
Published On:
DC vs GT

बीती रात बुधवार यानी 24 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें DC ने GT को 4 रनों से मात दे दी। बता दें कि इस सीजन में दिल्ली के खिलाफ ये गुजरात की दूसरी हार है। वहीं दिल्ली ने इस सीजन में गुजरात के खिलाफ अपने दोनों ही मुकाबले जीत लिए, जो उनके लिए काफी बड़ी उपलब्धि है।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऐसा कर पाना संभव हो पाया सिर्फ उनके कप्तान Rishabh Pant की वजह से, जिन्होंने इस मैच में कप्तानी पारी खेलते हुए अपनी टीम को लड़ने लायक स्कोर के पार पहुंचाया। इस मैच में उन्होंने महज 43 गेंदों पर 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 88 रन बनाए। वहीं इस दौरान पंत के एक छक्के से कैमरामैन घायल हो गए। ऐसे में मैच के बाद पंत ने उनसे माफी मांगी और उन्हें जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएं भी दी।

Rishabh Pant ने कैमरामैन से मांगी माफी

बता दें कि Indian Premier League द्वारा एक्स हैंड़ल पर DC vs GT मैच के बाद का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें ऋषभ पंत DC के कोच Ricky Ponting संग नजर आ रहे हैं। इस दौरान पोंटिंग उन्हें बताते हैं कि उनके छक्के से कैमरामैन घायल हो गया इसके बारे में क्या कहना है, तो पंत कैमरामैन से तुरंत ही माफी मांगते हैं और उन्हें जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएं भी देते हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पंत कहते हैं, “माफ करें देबाशीष भाई, आपको मारने का इरादा नहीं था, लेकिन मुझे लगता है कि आप अच्छी तरह से ठीक हो जाएंगे और शुभकामनाएं।”

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं Rishabh Pant

आपको बता दें कि एक्सीडेंट से उभरने और 14 महीनों बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी करने के बावजूद ऋषभ पंत IPL 2024 में बेहद ही खतरनाक फॉर्म में नजर आ रहे हैं। एक्सीडेंट से उबरने के बाद सभी को लग रहा था कि पंत को वापस फॉर्म में आने में समय लगेगा, लेकिन उन्होंने ये साबित कर दिया है कि वो पूरी तरह से वापसी कर चुके हैं। IPL 2024 में खेले गए अबतक के 9 मुकाबलों में ऋषभ पंत ने 161.32 के स्ट्राइक रेट से 342 रन बनाए हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...