SRH vs RCB Playing 11: हैदराबाद से अपनी हार का बदला लेने उतरेगी बेंगलुरू, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और रणनीति

Pranjal Srivastava
Published On:
SRH vs RCB Playing 11

IPL 2024 के 41वें मुकाबले में आज गुरुवार यानी 25 अप्रैल को Sunrisers Hyderabad और Royal Challengers Bengaluru के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। ये मुकाबला हैदाराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा। RCB के लिए ये जीत बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है, क्योंकि वे फिलहाल प्वाइंट टेबल में आखिरी पोजीशन पर मौजूद है।

साथ ही SRH के खिलाफ RCB इस सीजन में अपना पहले मुकाबला हार चुकी है। ऐसे में आज ये मैच जीतकर बेंगलुरू जीत के ट्रैक पर वापसी भी करना चाहेगी और साथ ही हैदराबाद से अपनी हार का बदला भी लेना चाहेगी। वहीं ये मैच बेंगलुरू के लिए करो या मरो मुकाबला भी है, क्योंकि अगर आज RCB एक और मैच हारती है, तो वो इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। तो आइए इस मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि आज के मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और रणनीति क्या हो सकती है।

RCB के लिए करो या मरो मुकाबला

अगर ग्लेन मैक्सवेल आज के मुकाबले में भी बाहर बैठना जारी रखते हैं, तो कैमरून ग्रीन को मध्य क्रम में एक और मौका मिलेगा। साथ ही विल जैक ने केकेआर के खिलाफ जैसी तूफानी पारी खेली थी, वो RCB के लिए खुशखबरी साबित हो सकती है। दूसरी ओर, अगर आरसीबी SRH की आक्रामक बल्लेबाजी लाइनअप के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने का विकल्प चुनती है, तो अल्ज़ारी जोसेफ को वापस बुलाया जा सकता है।

रणनीति की बात करें तो फाफ डु प्लेसिस का भले ही आईपीएल में अब तक प्रदर्शन बेहद खराब रहा हो, लेकिन भुवनेश्वर, कमिंस, उनादकट और शाहबाज जैसे खिलाड़ियों के खिलाफ उनका रिकॉर्ड उनके पक्ष में है। वहीं SRH कैंप के अधिकांश गेंदबाजों का DK के खिलाफ खराब रिकॉर्ड है। ऐसे में Dinesh Karthik से भी एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा सकती है।

क्या फिर नया इतिहास रचेगी SRH?

सनराइजर्स हैदराबाद के किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं रणनीति की बात करें तो जयदेव उनादकट, पैट कमिंस और मयंक मार्कंडेय का आईपीएल में विराट कोहली के खिलाफ काफी अच्छा रिकॉर्ड है। मौजूदा ऑरेंज कैप पर कब्जा बनाने वाले Virat Kohli के खिलाफ इस तिकड़ी का उपयोग करके SRH को फायदा प्राप्त हो सकता है। वहीं दूसरी ओर, हेनरिक क्लासेन का RCB के अधिकांश गेंदबाजों के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद – ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, शाहबाज़ अहमद, अब्दुल समद, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन [इम्पैक्ट: वाशिंगटन सुंदर/जयदेव उनादकट]

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू – फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, मोहम्मद सिराज।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...