सूर्यकुमार यादव के शानदार शतक की बदौलत भारत ने श्रीलंका को 91 रनों की करारी शिकस्त दी

Kiran Yadav
Published On:
Thanks to Suryakumar Yadav's brilliant century, India defeated Sri Lanka by 91 runs

सूर्यकुमार यादव के शानदार शतक की बदौलत भारत ने श्रीलंका को 91 रनों की करारी शिकस्त दी : राजकोट में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में भारत ने श्रीलंका (INDvsSL) को 91 रनों के बड़े अंतर से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली.

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 228/5 का स्कोर बनाया, जवाब में श्रीलंकाई टीम 16.4 ओवर में 137 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत के सूर्यकुमार यादव को उनके नाबाद शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही धुरंधर बल्लेबाज इशान किशन पहले ही ओवर में महज 1 रन बनाकर आउट हो गए। राहुल त्रिपाठी ने शुभमन गिल के साथ मोर्चा संभाला और 31 गेंदों में 49 रन की साझेदारी की।

त्रिपाठी ने जबरदस्त शॉट खेले और 16 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 35 रन की तेजतर्रार पारी खेली. यहां से सूर्यकुमार यादव और गिल की जबरदस्त बल्लेबाजी देखने को मिली. भारत ने 11वें ओवर में 100 रन पूरे किए।

दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 111 रन जोड़े। गिल 15वें ओवर में 36 गेंद में 163 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान हार्दिक पांड्या और दीपक हुड्डा कुछ खास नहीं कर सके और दोनों बल्लेबाज 4-4 रन बनाकर स्कोर बढ़ाने की कोशिश में आउट हो गए।

ये भी पढ़े : बीसीसीआई ने किया महिला आईपीएल खिलाड़‍ियों की नीलामी रजिस्‍ट्रेशन की समय सीमा का ऐलान

हालांकि, सूर्यकुमार ने खेल जारी रखा और अपने टी20 करियर का तीसरा और 45 गेंदों में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक लगाया।

अंत में अक्षर पटेल भी आए और कुछ ताबड़तोड़ शॉट खेले और सूर्यकुमार के साथ नाबाद 39 रन की साझेदारी कर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. सूर्यकुमार 51 गेंदों में सात चौकों और नौ छक्कों की मदद से 112 और अक्षर पटेल ने 9 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे. गेंदबाज़ी में श्रीलंका की ओर से दिलशान मधुशंका ने दो विकेट , रजिथा , करुणारत्ने ओर हसरंगा ने एक – एक विकट लिया।

229 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलांकाई टीम की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर कुसल मेंडिस और पथुम निसंका की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े।

मेंडिस 23 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने। उनके जोड़ीदार निसांका भी 15 रन बनाकर आउट हो गए । सीरीज में अपना पहला मैच खेल रहे अविष्का फर्नांडो सिर्फ 1 रन ही बना सके।

चरिथ असलंका ने कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन 19 रन बनाकर 84 के स्कोर पर आउट हो गए। धनंजय डी सिल्वा ने 22 और कप्तान दासुन शनाका ने 23 रन बनाए। कोई भी बल्लेबाज ज़्यादा समय तक टिक नहीं पाया और पूरी टीम 17वें ओवर में ही ऑल आउट हो गई।

गेंदबाज़ी में भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए , उसके अलावा उमरान मालिक , युजवेंद्र चहल ओर कप्तान हार्दिक पंड्या को दो – दो विकट और अक्षर पटेल को एक विकट मिला।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...