“बाबर आजम सामने की तरफ 3 छक्के…”, इस पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर ने कर दिया Babar Azam को खुलेआम चैलेंज

Pranjal Srivastava
Published On:
Babar Azam

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान Babar Azam वैसे तो काफी बेहतरीन क्रिकेटर हैं, लेकिन अक्सर ही उनकी बल्लेबाजी से लेकर कप्तानी तक पर सवाल खड़े होते रहे हैं। ऐसा दूसरे देश वाले नहीं बल्कि खुद पाकिस्तान के ही फैंस और दिग्गज करते रहते हैं। पहले भी कई बार बाबर आजम की बल्लेबाजी को लेकर सवाल खड़े हो चुके हैं। हालांकि इस बार तो पूर्व पाक क्रिकेटर बसीत अली ने बाबर आजम को खुलेआम चैलेंज ही दे दिया है।

दरअसल, बसीत अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर बाबर आजम को चैलेंज देते हुए कहा कि वो छक्का मार ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि अगर बाबर आजम सामने की तरफ 3 छक्के मार दे तो मैं अपनी यूट्यूब चैनल ही बंद कर दूंगा। उन्होंने कहा कि आजम के पास वो टेक्निक है ही नहीं। इतना ही नहीं बल्कि बसीत ने यह तक कह दिया कि बाबर को कितने भी कोच आकर बता दें, लेकिन वो सामने की तरफ छक्का मार ही नहीं सकतें।

“बाबर आजम लम्बे छक्के नहीं मारता…” – Basit Ali

बता दें कि बसीत अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर बाबर आजम की बल्लेबाजी की आलोचना करते हुए कहा कि, “बाबर आजम लम्बे छक्के नहीं मारता है, वो मार ही नहीं सकता है। चैलेंज करता हूं, उसके कुछ फॉल्ट हैं जो मैं यहां नहीं बोल पाऊंगा। अगर टॉप टीमों के खिलाफ बाबर आजम सामने की तरफ 3 छक्के मार दें तो मैं अपना यूट्यूब चैनल बंद कर दूंगा, इतनी बड़ी बात कह रहा हूं। हां लेकिन वो ऐसा टॉप टीमों के खिलाफ करें ना की अमेरिका और आयरलैंड जैसी टीमों के खिलाफ। बाबर आजम अगर ऐसा कर सकता है तो मेरा चैलेंज स्वीकार करें नहीं तो उन्हें ओपनिंग नहीं करनी चाहिए।”

बसीत अली ने इस दौरान अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि, “मुझे अल्लाह ने थोड़ी क्रिकेट की समझ दी है, इसलिए बता सकता हूं कि बाबर आजम छक्के नहीं मार सकता। मैं स्पिनर्स गेंदबाजों की बात नहीं कर रहा, क्योंकि बाबर आजम ओपनर हैं और उन्हें पहले तेज गेंदबाजों का सामना करना पड़ता है इसलिए बोल रहा हूं। इतने बड़े बड़े कोच हैं, वो भी आकर लगवा दो तो भी वह छक्के मार दें तो मान जाऊं।”

बाबर की कलाई में विराट जैसी ताकत नहीं – Basit Ali

इतना कहने के बाद भी बसीत शांत नहीं हुए और आगे तो उन्होंने बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से ही कर दी। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि बाबर की कलाई में विराट जैसी ताकत नहीं है। बसीत अली ने कहा कि, “बैटिंग में एक जुमला आता है, Alignment होता है। जैसे गेंदबाजी में एलाइनमेंट होता है वैसे ही बल्लेबाजी में भी एलाइनमेंट होता है। जब वह खेलता है तो शफल होकर सामने सीना करके खड़ा हो जाता है, तो ऐसे में कैसे सामने शॉट मार सकता है। दूसरी बात बाबर आजम की कलाई में उतनी ताकत नहीं है, जितनी विराट कोहली में है। उसका हैंडल बाहर है, उसे वो भी कटवाना पड़ेगा।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...