MI vs SRH: मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद की कर दी बोलती बंद, 7 विकेट से दी करारी मात

Pranjal Srivastava
Published On:
MI vs SRH

बीती रात यानी सोमवार 6 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में Mumbai Indians और Sunrisers Hyderabad के बीच शानदार मुकाबला खेला गया, जिसमेें MI ने 7 विकेट से SRH को करारी मात दे दी। इस मुकाबले में हैदराबाद के बल्लेबाज तूफान दिखाने में असफल रहे, लेकिन मुंबई के बल्लेबाजों ने होम ग्राउंड पर जलवा बिखेरने में जरा भी कमी नहीं की।

नतीजा ये रहा कि मुंबई इंडियंस ने 16 गेंद रहते ही इस मुकाबले (MI vs SRH) को अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में MI की जीत के हीरो रहे Suryakumar Yadav, जिन्होंने शानदार शतकीय पारी के साथ अपनी टीम को जीत दिला दी और नाबाद भी रहे।

SRH ने दिया था 174 रनों का लक्ष्य

इस मुकाबले में SRH पहले बल्लेबाजी करने उतरी और सभी को एक बार फिर हैदराबाद की तरफ से तूफानी शुरूआत की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। Abhishek Sharma शुरूआत में ही अपना विकेट थमा बैठे। वहीं इसके बाद Mayank Aggarwal भी अपना विकेट सस्से में ही गंवा बैठे। हैदराबाद की तरफ से Travis Head ने मोर्चा संभाले रखा और 30 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 48 रन बनाए।

हेड के अलावा हैदराबाद का कोई बल्लेबाज ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाया। हालांकि अंत में कप्तान Patt Cummins ने महज 17 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 35 रन बनाए। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत SRH ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए।

MI ने 16 गेंद रहते ही जीता मुकाबला

174 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए Mumbai Indians ने शानदार शुरूआत की, लेकिन ना तो Ishan Kishan ज्यादा कमाल दिखा पाए और ना ही Rohit Sharma। इसके बाद Naman Dhir भी शून्य पर ही अपना विकेट गंवा बैठे। हालांकि 3 विकेटों के बाद Suryakumar Yadav और Tilak Verma ने अपनी टीम की लड़खड़ाती पारी को संभाला।

इस दौरान SKY ने नाबाद रहकर शतकीय पारी खेली और तिलक ने भी इनका बखूबी साथ निभाया। सूर्या ने जहां 51 गेंदों पर 12 चौके और 6 छक्कों की मदद से 102 रनों की नाबाद पारी खेली, तो वहीं Tilak Verma ने भी 32 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 37 रन बनाए। दोनों की इस शानदार साझेदारी के साथ MI ने 16 गेंद रहते ही 7 विकेट से इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...