SRH vs LSG Weather Report: क्या पानी में धुल जाएगा हैदराबाद बनाम लखनऊ मुकाबला? मौसम ने दिए बुरे संकेत

Pranjal Srivastava
Published On:
SRH vs LSG Weather Report

IPL 2024 के 57वें मुकाबले में आज बुधवार यानी 8 अप्रैल को Sunrisers Hyderabad और Lucknow Super Giants के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाना है, जिसके लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि इस मैच से पहले ही मौसम ने अपने तेवर बदल लिए हैं, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

गौरतलब है कि IPL 2024 अब अपने आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में ये मैच प्लेऑफ की रेस को देखते हुए काफी अहम रहने वाला है। हालांकि इस मुकाबले से पहले ही हैदराबाद में बारिश का प्रकोप देखने को मिला है। दरअसल, इस मुकाबले से 1 दिन पहले ही हैदराबाद में जमकर बारिश हुई है, जिसके कारण अब इस मैच के पानी में धुलने की चिंता फैंस को सताने लगी है।

कैसा रहेगा हैदराबाद का मौसम?

एक्सूवेदर के रिपोर्ट की मानें तो बुधवार को सुबह और दोपहर के समय तक हैदराबाद में ठीक मौसम देखा गया है, लेकिन मैच शुरू होने से ठीक 90 मिनट पहले यानी कि शाम 6 बजे बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि SRH vs LSG मुकाबले से पहले हैदराबाद में बारिश की संभावना 32% बनी हुई है। ऐसे में अगर बारिश की वजह से हालात बिगड़ते हैं मैच रद्द हो सकता है या खेल की शुरुआत में देरी हो सकती है।

IPL 2024 में दोनों टीमों का सफर

अबतक दोनों ही टीमों ने इस सीजन में 11-11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से दोनों टीमों को 6 जीत और 5 हार मिली है। हालांकि फर्क बस इतना है कि फिलहाल SRH प्वाइंट टेबल में चौथे पायदान पर है, जबकि LSG छठे पायदान पर। ऐसे में आज का ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...