SRH vs LSG Toss Update: लखनऊ ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, क्या हैदराबाद के खिलाफ बरकरार रख पाएगी अजेय रहने का रिकॉर्ड

Pranjal Srivastava
Published On:
SRH vs LSG Toss Update

Sunrisers Hyderabad और Lucknow Super Giants के बीच बुधवार यानी 8 अप्रैल को IPL 2024 का 57वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा देंगी, क्योंकि फिलहाल दोनों टीमों के लिए अपने मैच जीतना बेहद ज्यादा जरुरी है।

अबतक दोनों ही टीमों ने इस सीजन में 11-11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से दोनों टीमों को 6 जीत और 5 हार मिली है। हालांकि फर्क बस इतना है कि फिलहाल SRH प्वाइंट टेबल में चौथे पायदान पर है, जबकि LSG छठे पायदान पर। ऐसे में आज का ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है।

इस बीच हैदराबाद में दोनों कप्तानों की मौजूदगी में इस मुकाबले का टॉस भी हो चुका है, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में अब ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि इस मुकाबले में हैदराबाद लखनऊ के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज कर पाती है या फिर एक बार फिर लखनऊ SRH के खिलाफ अजेय रहने का रिकॉर्ड बरकरार रखेगी।

पिच रिपोर्ट

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच लाल और काली मिट्‌टी के मिश्रण से बनी है, जिसके कारण ये बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों के लिए भी फायदेमंद रहती है। इस पिच पर तेज और स्पीन गेंदबाज दोनों को ही मदद मिलने की उम्मीद रहती है।

हालांकि इस पिच पर तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलती है, क्योंकि यहां स्पिनर्स को अतिरिक्त घुमाव मिल जाती है। वहीं तेज गेंदबाजों को थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। साथ ही विकेट निकालने में भी तेज गेंदबाजों को मुश्किल होती है और खूब रन लुटाते हैं।

हेड टू हेड

कुल मुकाबले – 3

सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते – 0

लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते – 3

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद – ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट/उमरान मलिक। [इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन]

लखनऊ सुपर जायंट्स – केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, दीपक हुडा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर। [इम्पैक्ट प्लेयर – अर्शिन कुलकर्णी]

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...