PBKS vs RCB: पंजाब के खिलाफ तूफानी पारी के बाद Virat Kohli ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, बोलें – “मेरे लिए स्ट्राइक रेट को सही बनाए रखना…”

Pranjal Srivastava
Published On:
PBKS vs RCB

बीती रात RCB और PBKS के बीच धर्मशाला में शानदार मैच खेला गया, जिसमें बेंगलुरू ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 60 रनों से जीत अपने नाम की। इस मुकबले में RCB की जीत के स्टार रहे Virat Kohli, जिन्होंने महज 47 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से 92 रनों की घातक पारी खेली।

गौरतलब है कि बीते कई दिनों से कोहली की स्ट्राइक रेट को लेकर उनपर सवाल खड़े किए जा रहे थे। गावस्कर से लेकर फैंस तक ने विराट के स्ट्राइक रेट की आलोचना की थी। ऐसे में इस पारी के साथ अब विराट ने आलोचकों को करारा जवाब दे दिया है। साथ ही उन्होंने मैच के बाद भी स्ट्राइक रेट पर होने वाली आलोचनाओं पर करारा तंज कसा है।

Virat Kohli की विराट पारी ने बंद किए आलोचकों के मुंह

बता दें कि विराट कोहली ने PBKS के खिलाफ ताबडडतोड़ पारी खेलने और दमदार जीत करने के बाद ब्रॉडकास्टर से बातचीत करते हुए कहा कि, “मेरे लिए स्ट्राइक रेट को सही बनाए रखना महत्वपूर्ण था (हंसते हुए)। मैं सिर्फ गति को आगे ले जाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा था। रजत के आउट होने पर एक मुश्किल दौर था और बारिश और ओलावृष्टि के कारण ब्रेक लग गया। हमारी गति थोड़ी रुकी हुई थी। 8-10 गेंदों तक पुनर्निर्माण करना पड़ा। एक बार जब बेस सेट हो गया और कैम (ग्रीन) को कुछ बाउंड्री मिल गईं, तो मैंने सोचा कि मुझे फिर से जाना होगा।”

IPL 2024 के सर्वाधिक रन स्कोरर हैं विराट

गौरतलब है कि आईपीएल के इस सीजन में भले ही बेंगलुरू का प्रदर्शन उम्मीद के लायक ना रहा हो, लेकिन विराट ने इस सीजन में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं पंजाब किंग्स के खिलाफ कोहली अपने शतक से महज कुछ दूरी पर चूक गए। हालांकि इस पारी के साथ उन्होंने इस आईपीएल सीजन में अपने 600 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है।

बता दें कि विराट कोहली ने इस सीजन में खेले गए 12 मैचों में 70.44 की औसत के साथ 634 रन बनाए हैं और फिलहाल इस सीजन के सर्वाधिक रन स्कोरर होने के साथ ऑरेंज कैप पर भी कब्जा किया हुआ है। ऐसे में वो लगातार अपनी बल्लेबाजी से आलोचकों को मुंह पर ताला लगा रहे हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...