PBKS vs RCB: बेंगलुरू ने पंजाब किंग्स को दी करारी मात, 60 रनों से दर्ज की शानदार जीत

Pranjal Srivastava
Published On:
PBKS vs RCB

Punjab Kings और Royals Challengers Bengaluru के बीच बीती रात गुरुवार यानी 9 अप्रैल को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एशोसिएशन स्टेडियम में IPL 2024 का 58वां मुकाबला खेला गया, जिसमें RCB ने 60 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ बेंगलुरू ने प्लेऑफ की रेस में अपनी उम्मीद बरकरार रखी है। हालांकि PBKS का सफर इस हार के साथ ही प्लेऑफ से समाप्त हो गया है।

RCB ने के बल्लेबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

बता दें कि इस मुकाबले में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए, जिसमें सर्वाधिक योगदान Virat Kohli का रहा, जिन्होंने महज 47 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से 92 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं इसके अलावा Rajat Patidar ने महज 23 गेंदों में 3 चौके और 6 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए।

इसके अलावा Cameron Green ने भी 27 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 46 रनों की पारी खेली। इसके अलावा Dinesh Karthik ने भी अंत में सिर्फ 7 गेंदों में 1 चौका और 2 छक्कों की मदद से 17 रन बनाए। सभी के इस महत्वपूर्ण योगदान की बदौलत RCB ने 20 ओवर में PBKS को 242 रनों का लक्ष्य दिया।

60 रनों से हारी PBKS

242 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरूआत ही खराब रही। पहले प्रभसिमरन अपना विकेट गंवा बैठे और उनके पीछे Jonny Bairstow भी सिर्फ 27 रन बनाकर चलते बने। पंजाब की तरफ से सर्वाधिक रन Rilee Rossouw ने बनाए। उन्होंने महज 27 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। वहीं उनके अलावा Shashank Singh ने भी महज 19 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 37 रन बनाए।

अंत में PBKS के मौजूदा कप्तान Sam Curran ने 22 रनों की पारी के साथ टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद पंजाब किंग्स अपने विकेट गंवाती रही। नतीजा ये रहा कि पूरी टीम महज 17 ओवर में 181 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई। इस मैच में पंजाब को 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ ही अब पंजाब किग्स इस सीजन में प्लेऑफ की रेस से भी बाहर हो चुकी है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...